होम कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया अपने मेधात्व का परचम

राज्यउत्तर प्रदेश

कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया अपने मेधात्व का परचम

कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों ने लहराया अपने मेधात्व का परचम

कैम्ब्रिज चेकप्वाइंट परीक्षा में सी.एम.एस. छात्रों  ने लहराया अपने मेधात्व का परचम

लखनऊ, 22 जून। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर द्वितीय कैम्पस के कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल के मेधावी छात्रों ने कैम्ब्रिज इण्टरनेशनल एजूकेशन, लंदन के तत्वावधान में आयोजित चेकप्वाइंट परीक्षा में अभूतपूर्व प्रदर्शन कर विश्व पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। इस प्रतिष्ठित अन्तर्राष्ट्रीय परीक्षा में जहाँ एक ओर प्राइमरी सेक्शन के छात्र दर्श अग्रवाल एवं आयरा शफाकत ने गणित एवं विज्ञान में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं तो वहीं दूसरी ओर लोअर सेकेण्डरी सेक्शन के छात्र कार्तिक अरोड़ा ने गणित में, अनुष्का सिंह ने विज्ञान में जबकि अतुल्य त्रिपाठी ने इंग्लिश एवं गणित में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व कर परचम लहराया है। इसके अलावा, अर्णव द्विवेदी, अदिति सिंह, अविराज सिंह, पलक सिन्हा, शाम्भवी मित्तल एवं मिस्टी अग्रवाल को अलग-अलग विषयों में सर्वोत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु सम्मानित किया गया है। चेकप्वाइंट परीक्षा छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर परखने व उसे और निखारने व संवारने के उद्देश्य से आयोजित की जाती है। इस परीक्षा के अन्तर्गत प्रतिभागी छात्र अपनी रूचि के विषयों में शोध रिपोर्ट तैयार करते हैं, जिसके आधार पर छात्रों की प्रतिभा का परीक्षण किया जाता है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय के सभी मेधावी छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना की है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top