होम जूडो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

राज्यउत्तर प्रदेश

जूडो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

जूडो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

जूडो चैम्पियनशिप में सी.एम.एस. छात्रा ने जीता गोल्ड मेडल

लखनऊ, 16 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की कक्षा-5 की छात्रा आराध्या साहू ने इण्टर-डिस्ट्रिक्ट जूडो चैम्पियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर अपनी खेल प्रतिभा का परचम लहराया है एवं विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। चैम्पियनशिप का आयोजन लखनऊ जिला जूडो एसोसिएशन के तत्वावधान में किया गया। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने विद्यालय की इस होनहार छात्रा के उज्जवल भविष्य की कामना की है। यह जानकारी सी.एम.एस. के जन-सम्पर्क अधिकारी श्री ऋषि खन्ना ने दी है। श्री खन्ना ने बताया कि इस चैम्पियनशिप में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों के प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की इस प्रतिभाशाली छात्रा ने अपनी चुस्ती-फूर्ती, तकनीक कौशल तथा दमखम के बलबूते गोल्ड मेडल अर्जित कर राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने के संकेत दिये है।श्री खन्ना ने बताया कि सी.एम.एस. छात्र न सिर्फ शैक्षिक क्षेत्र में अपितु खेलों व समाज के अन्य बहुतेरे क्षेत्रों में भी विद्यालय का नाम राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर रहे हैं क्योंकि सी.एम.एस. अपने छात्रों के बौद्धिक विकास के साथ उन्हें खेलों व अन्य सामाजिक क्षेत्रों के लिए भी विशेष रूप से तैयार करने में पूरे मनोयोग से संलग्न है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top