होम सी.एम.एस. के चार छात्रों को भारत सरकार द्वारा 16 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. के चार छात्रों को भारत सरकार द्वारा 16 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के चार छात्रों को भारत सरकार द्वारा 16 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

सी.एम.एस. के चार छात्रों को भारत सरकार द्वारा 16 लाख रूपये की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 21 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के चार मेधावी छात्रों साधिका गोयल, अनुष्का यादव, उज्जवल कुमार एवं निकिता यादव को भारत सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय द्वारा 16 लाख रूपये की स्कॉलरशिप से नवाजा गया है। सी.एम.एस. छात्रों को यह स्कॉलरशिप विज्ञान विषय में उच्च स्तरीय शिक्षा हेतु प्रदान की जायेगी, जिसके अन्तर्गत प्रत्येक छात्र को पाँच वर्षों तक प्रतिवर्ष रु. 80,000/- अर्थात कुल चार लाख रुपये की धनराशि प्रदान की जाएगी। इन मेधावी छात्रों ने इस वर्ष की आई.एस.सी. (कक्षा-12) परीक्षा-2024 में अपने मेधात्व का अभूतपूर्व परचम लहराते हुए पूरे देश में ‘टॉप वन परसेन्ट’ मेरिट सूची में स्थान अर्जित किया है एवं इसी अभूतपूर्व प्रदर्शन हेतु इन छात्रों को विज्ञान की उच्चस्तरीय शिक्षा हेतु इस प्रतिष्ठित स्कॉलरशिप हेतु चयनित किया गया है। सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने सी.एम.एस. के इन होनहार छात्रों के उज्जवल भविष्य कामना करते हुए विश्वास व्यक्त किया कि सी.एम.एच. के मेधावी छात्र अपनी मेहनत, लगन व रचनात्मक सोच से सफलता के उच्च सोपान पर पहुँचकर निश्चित ही विश्व मानवता की सेवा व कल्याण में सर्वश्रेष्ठ योगदान देंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top