होम उच्चशिक्षा हेतु कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र चयनित

राज्यउत्तर प्रदेश

उच्चशिक्षा हेतु कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र चयनित

उच्चशिक्षा हेतु कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र चयनित

उच्चशिक्षा हेतु कनाडा के अल्गोमा विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र चयनित

लखनऊ, 28 अगस्त। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजाजीपुरम प्रथम कैम्पस के छात्र मोमिन खान को उच्चशिक्षा हेतु कनाडा की अल्गोमा विश्वविद्यालय द्वारा चयनित किया गया है जहाँ वे मनोविज्ञान में बीए करेंगे। सी.एम.एस. छात्र ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय के अपने शिक्षकों व विद्यालय के शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. प्रबन्धक, प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने मोमिन की सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसके उज्जवल भविष्य की कामना की है। मोमिन दूसरों की मदद करने के जुनून से प्रेरित, सहायता, परामर्श और चिकित्सा के माध्यम से सकारात्मक प्रभाव डालने की इच्छा रखते हैं। उनका लक्ष्य नैदानिक मनोविज्ञान, परामर्श या सामाजिक कार्यक्षेत्र में अपना करियर बनाना है तथा मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों से जूझ रहे लोगों की सहायता और उनके जीवन में सार्थक बदलाव लाना है। सी.एम.एस. के हेड कम्यूनिकेशन श्री ऋषि खन्ना ने बताया कि प्रतिवर्ष भारी संख्या में सी.एम.एस. छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। इस वर्ष अभी तक सी.एम.एस. के 80 से अधिक छात्रों का अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों मंे चयन हो चुका है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top