होम रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अन्य आधुनिक सुविधाओं का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

राज्यउत्तर प्रदेश

रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अन्य आधुनिक सुविधाओं का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अन्य आधुनिक सुविधाओं का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब समेत अन्य आधुनिक  सुविधाओं का सी.एम.एस. में भव्य उद्घाटन

लखनऊ, 7 अक्टूबर। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस में नवनिर्मित विश्व स्तरीय ‘रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब’, आधुनिक कम्प्यूटर लैब, विशाल प्ले ग्राउण्ड आदि अत्याधुनिक सुविधाओं का उद्घाटन आज सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन एवं सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट डा. रोजर डेविड किंगडन समेत सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पस की प्रधानाचार्याओं व बड़ी संख्या में शिक्षकों, छात्रों व अभिभावकों की उपस्थिति रही। सभी ने छात्रों को विज्ञान व प्रोद्योगिकी की अति-आधुनिक व्यावहारिक जानकारी प्रदान करने एवं उनके सर्वांगीण विकास हेतु सी.एम.एस. के इस प्रयास की दिल खोलकर सराहना की। सी.एम.एस. की विश्व स्तरीय रोबोटिक्स एवं ए.आई. लैब में छात्रों को हैंड्स-आन रोबोटिक्स, एडवांस टेक साइंस एवं आर्टिफिशियल इन्टेलीजेन्स को सीखने व समझने का भरपूर अवसर मिलेगा। इसी प्रकार कम्प्यूटर लैब में छात्रों को कोडिंग, ओपन-सोर्स प्रोग्रामिंग, स्क्रैच आदि उन्नत प्रौद्योगिकी की भरपूर जानकारी मिलेगी।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास एवं शिक्षा को एक नया आयाम देने के लिए पूरी तरह संकल्पित है सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने कहा कि वर्तमान दौर में छात्रों को आधुनिक तकनीक की जानकारी देना एवं आधुनिक तरीके से शिक्षा प्रदान करना बहुत जरूरी है, जिससे भावी पीढ़ी विश्व स्तर पर कदम से कदम मिलाकर चल सके। सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर प्रथम कैम्पस की वरिष्ठ प्रधानाचार्या श्रीमती जयश्री कृष्णन का कहना था कि एम.एस. छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उन्हें शान्तिपूर्ण शैक्षिक वातावरण, जरूरी संसाधन व तकनीक प्रदान करने को तत्पर है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top