होम नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

राज्यउत्तर प्रदेश

नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता में  सी.एम.एस. छात्राओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन

लखनऊ, 11 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर प्रथम कैम्पस की प्रतिभाशाली छात्राओं ने नेशनल चित्रकला प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया है। ‘टाइगर - माई फ्रेण्ड’ थीम पर आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में कक्षा-2 की छात्रा व्योमी सिंह ने ऑल इण्डिया पाँचवी रैंक अर्जित की है जबकि रितिका शुक्ला ने 10वीं, फबीहा खान ने 11वीं, फतीहा खान ने 12वीं एवं पर्णिका श्रीवास्तव ने 17वीं रैंक अर्जित कर अपनी बहुमुखी प्रतिभा का परचम लहराया है। प्रतियोगिता का आयोजन द हेरिटेज फाउण्डेशन ऑफ आर्ट एण्ड कल्चर के तत्वावधान में किया गया। प्रतियोगिता में देश भर के 140 से अधिक विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. गोमती नगर प्रथम कैम्पस के इन प्रतिभाशाली छात्राओं ने अपनी कलात्मक प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर अपनी योग्यता सिद्ध की है। यह प्रतियोगिता छात्रों की रचनात्मक प्रतिभा का विकास करने, उनमें आत्मविश्वास का संचार करने एवं उनके ज्ञान को परखने के उद्देश्य से आयाजित की गई। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. छात्राओं की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. प्रबन्धक प्रो. गीता गाँधी किंगडन ने इन प्रतिभाशाली छात्राओं के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है। सी.एम.एस. सदैव ही विभिन्न रचनात्मक एवं सृजनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपने छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारने के साथ ही जीवन में आगे ही आगे बढ़ने हेतु प्रोत्साहित करता रहता है।      

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top