होम BJP सरकार मे मंत्री बनवाने के नाम पे हो रही थी ठगी, अमित शाह का सचिव बनकर करते थे फोन, 4 गिरफ्तार

राज्यउत्तर प्रदेश

BJP सरकार मे मंत्री बनवाने के नाम पे हो रही थी ठगी, अमित शाह का सचिव बनकर करते थे फोन, 4 गिरफ्तार

प्रदेश के लखनऊ मे एक ऐसा हैरान करने वाला ठगी का मामला सामने आया है जिसमें ठग केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनकर छोटे नेताओं को मंत्री, एमएलसी बनवाने और विधायकी का टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करते थे

BJP सरकार मे मंत्री बनवाने के नाम पे हो रही थी ठगी,  अमित शाह का सचिव बनकर करते थे फोन, 4 गिरफ्तार

BJP सरकार मे मंत्री बनवाने के नाम पे हो रही थी ठगी, अमित शाह का सचिव बनकर करते थे फोन, 4 गिरफ्तार 

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ मे एक ऐसा हैरान करने वाला ठगी का मामला सामने आया है जिसमें ठग केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का निजी सचिव बनकर छोटे नेताओं को मंत्री, एमएलसी बनवाने और विधायकी का टिकट दिलवाने के नाम पर ठगी करते थे। पुलिस ने गिरोह के चार सदस्यों को राजधानी के हजरतगंज से गिरफ्तार कर लिया है। एक महिला नेता की शिकायत पर पुलिस ने इन्हें गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों में दो लोग उत्तराखंड और दो उत्तर प्रदेश के बरेली व लखनऊ के रहने वाले हैं। गिरोह के दो सदस्य फरार हैं, जिनकी पुलिस तलाश कर रही है। 

BJP कार्यालय पर महिला नेता को लिया झांसे में 

बीते दिनों प्रयागराज की महिला नेता रीता सिंह ने पुलिस से शिकायत में बताया कि भाजपा कार्यालय पर मिले कुछ लोगों ने खुद को गृहमंत्री अमित शाह का करीबी बताते हुए उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री पद दिलाने की बात कही। इसके लिए उनसे एक करोड़ रुपए की मांग की गई। उन्होंने अमित शाह के साथ अपनी फोटो भी दिखाई। इंस्पेक्टर हजरतगंज श्याम बाबू शुक्ला के मुताबिक, महिला नेता रीता सिंह ने आरोपियों के झांसे में आकर उन्हें चार लाख रुपये एडवांस दे दिए। आरोपियों ने रीता सिंह से वादा किया कि मंत्री मंडल विस्तार होने पर उन्हें भी शपथ दिलाई जाएगी। लेकिन रुपए मिलने के बाद से आरोपियों ने मिलना बंद कर दिया। रीता सिंह ने मंत्री बनवाने के बारे में पूछा तो ये लोग टालमटोल करने लगे। 

4 ठग गिरफ्तार, दो फरार 

SP क्राइम प्रवीण मलिक ने बताया कि महिला नेता की शिकायत के बाद हजरतगंज पुलिस ने चार जालसाजों को गिरफ्तार किया है। इनमें उद्यमसिंह नगर निवासी शमीम अहमद खान, हसनैन अली, गोमतीनगर निवासी हिमांशु सिंह और बरेली, नवाबगंज निवासी जाने आलम है। उन्होंने बताया कि हिमांशु सिंह मूल रूप से बलिया के रानीगंज कोटवा का रहने वाला है। इनके दो साथी फरार हैं। इनमें बरेली का शाहिद और उद्यमसिंहनगर का विजय उर्फ बबलू है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top