होम सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

सी.एम.एस. छात्र को अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रथम रैंक

लखनऊ, 19 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर रोड कैम्पस के कक्षा-3 के मेधावी छात्र सुमन कुमार ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत अंग्रेजी विषय में आयोजित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके साथ ही, देश भर के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों के हजारों छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने इंग्लिश ज्ञान का प्रदर्शन किया, जिसमें सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस के इस प्रतिभाशाली छात्र ने पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं।

            श्री शर्मा ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top