होम कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु अमेरिकी विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र का चयन

राज्य

कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु अमेरिकी विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र का चयन

कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु अमेरिकी विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र का चयन

कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु अमेरिकी विश्वविद्यालय में सी.एम.एस. छात्र का चयन

लखनऊ, 14 फरवरी। सिटी मान्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्र कार्तिकेय अग्रवाल ने कम्प्यूटर साइंस में उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका के प्रतिष्ठित केस वेस्टर्न रिजर्व यूनिवर्सिटी में चयनित होकर लखनऊ का नाम गौरवान्वित किया है। इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर यह उपलब्धि अर्जित की है तथापि अपनी सफलता का श्रेय अपने शिक्षकों व सी.एम.एस. के वातावरण को दिया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने विद्यालय के इस मेधावी छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। सी.एम.एस. एस.ए.टी. (सैट) एवं एडवान्स प्लेसमेन्ट (ए.पी.) टेस्ट सेन्टर भी है जो उत्तर प्रदेश एवं आसपास के अन्य राज्यों के छात्रों को विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में स्कॉलरशिप के साथ उच्च शिक्षा प्राप्त करने का अवसर उपलब्ध करा रहा है।

प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2022 में भी सी.एम.एस. के 100 से अधिक छात्रों ने अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों जैसे कैम्ब्रिज यूनिवर्सिटी, कैलीफोर्निया इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (कैलटेक), मैसाचुसेट्स इन्स्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (एम.आई.टी.), स्टेनफोर्ड यूनिवर्सिटी, कार्नेल यूनिवर्सिटी, मेलबर्न यूनिवर्सिटी एवं नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ सिंगापुर आदि में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर लखनऊ का नाम अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर गौरवान्वित किया है

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top