होम सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण २४ मार्च को

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण २४ मार्च को

सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण २४ मार्च को

सी.एम.एस. के अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव के फेस्टिवल लोगो व पोस्टर का अनावरण २४ मार्च को

लखनऊ, 23 मार्च। लखनऊ के जिलाधिकारी श्री सूर्यपाल गंगवार, आई.ए.एस., कल 24 मार्च, शुक्रवार को अपरान्हः 1.30 बजे सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में आयोजित एक भव्य समारोह में 12वें अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव (आई.सी.एफ.एफ.-2023) के फेस्टिवल लोगो एवं फेस्टिवल पोस्टर का अनावरण करेंगे। सी.एम.एस. का यह अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्म महोत्सव आगामी 10 से 18 अप्रैल तक सी.एम.एस. कानपुर रोड ऑडिटोरियम में किया जा रहा है, जिसमें 104 देशों की लगभग 612 शैक्षिक बाल फिल्में निःशुल्क प्रदर्शित की जायेंगी। इस 9-दिवसीय बाल फिल्मोत्सव में प्रतिदिन प्रातः 9 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 12.00 बजे से 3 बजे तक दो शो आयोजित किये जायेंगे। इसके अलावा, अन्तर्राष्ट्रीय बाल फिल्मोत्सव में विभिन्न श्रेणियों के अन्तर्गत सर्वश्रेष्ठ फिल्मों को 10 लाख रूपये के नगद पुरस्कार से सम्मानित किया जायेगा। सर्वश्रेष्ठ बाल फिल्मों का चयन एक पाँच सदस्यीय अन्तर्राष्ट्रीय ज्यूरी द्वारा किया जायेगा, जिसमें हंगरी, ईरान व भारत के फिल्म से जुड़ी प्रख्यात हस्तियां शामिल हैं। इसके अलावा, सी.एम.एस. के तीन छात्र भी इस ज्यूरी के बाल सदस्य होंगे।बाल फिल्मोत्सव का उद्देश्य शैक्षिक बाल फिल्मों के माध्यम से किशोर एवं युवा पीढ़ी को चरित्र निर्माण व जीवन मूल्यों की शिक्षा देना है। सी.एम.एस. का मानना है कि ऑडियो-विजुअल माध्यम बच्चों को जीवन मूल्यों की शिक्षा देने का बड़ा ही सीधा व सरल तरीका है एवं बच्चों के मन-मस्तिष्क पर इसका गहरा प्रभाव पड़ता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top