होम अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को 88,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

युवाशिक्षा

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को 88,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को 88,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

अमेरिकी विश्वविद्यालय द्वारा सी.एम.एस. छात्र को 88,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप

लखनऊ, 7 जनवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के प्रतिभाशाली छात्र सोहम सारस्वत को उच्चशिक्षा हेतु अमेरिका की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ऑफ एरिजोना द्वारा 88,000 अमेरिकी डालर की स्कॉलरशिप  से नवाजा गया है। सोहम को यह स्कॉलरशिप चार वर्षीय उच्चशिक्षा अवधि के दौरान प्रदान की जायेगी। स्कॉलरशिप की मदद से अब यह छात्र विश्व के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय से सुविधापूर्वक इंजीनियरिंग में स्नातक की पढ़ाई पूरी कर अपने सपनों को साकार कर सकेगा। सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र ने अपनी लगन, प्रतिभा व शैक्षणिक उत्कृष्टता के दम पर विदेश के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालय में स्कॉलरशिप के साथ चयनित होकर अपने मेधात्व का परचम लहराया है, साथ ही अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर लखनऊ का नाम रोशन किया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने सोहम को उज्जवल भविष्य की हार्दिक शुभकामनायें दी हैं।

            प्रतिवर्ष सी.एम.एस. के 100 से अधिक मेधावी छात्र विश्व के सर्वश्रेष्ठ विश्वविद्यालयों में उच्चशिक्षा हेतु चयनित होते हैं। वर्ष 2021 में भी सी.एम.एस. के लगभग 100 छात्रों का अमेरिका, इंग्लैण्ड, कैनडा, आस्ट्रेलिया, जापान, सिंगापुर, जर्मनी आदि विभिन्न देशों के ख्यातिप्राप्त विश्वविद्यालयों में चयन हुआ है, जिनमें से अधिकतर को स्कॉलरशिप प्राप्त हुई है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top