होम सी.एम.एस. का 9 दिवसीय ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ आज से प्रारम्भ

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. का 9 दिवसीय ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ आज से प्रारम्भ

सी.एम.एस. का 9 दिवसीय ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ आज से प्रारम्भ

सी.एम.एस. का 9 दिवसीय ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ आज से प्रारम्भ

लखनऊ, 14 फरवरी। सिटी मोन्टेसरी स्कूल का 9 दिवसीय ‘मतदाता जागरूकता अभियान’ आज से प्रारम्भ हो गया, जिसका उद्देश्य सी.एम.एस. के सभी 55,000 छात्रों के अभिभावकों व अन्य जनमानस को लोकतन्त्र के महापर्व में अधिकाधिक भागीदारी हेतु प्रेरित करना है। आगामी 23 फरवरी को लखनऊ में विधानसभा चुनाव होने है, अतः सी.एम.एस. 9-दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान चलाकर अधिक से अधिक जनमानस को इस लोकतान्त्रिक प्रक्रिया में सहभागिता हेतु प्रेरित करने के साथ ही किशोरवय छात्रों व युवा पीढ़ी को मतदान के महत्व से अवगत करा रहा है। इस अभियान के अन्तर्गत सी.एम.एस. के सभी 55000 छात्रों के अभिभावकों को व्हाट्सएप, फेसबुक व अन्य सोशल मीडिया माध्यमों से मतदान के महत्व से अवगत कराकर अधिक से अधिक मतदान हेतु प्रेरित किया जायेगा। इसके अलावा, सी.एम.एस. के विभिन्न कैम्पसों में प्रतिदिन होने वाली प्रार्थना सभा में छात्रों को मतदान  के महत्व से अवगत कराया जायेगा, जिससे वे अपने घर-परिवार, पास-पड़ोस व अपने मोहल्ले के लोगों को मतदान हेतु प्रेरित कर सकें।

            सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने लखनऊ के प्रबुद्ध जनमानस से अपील की है कि स्वस्थ व शान्तिपूर्ण लोकतन्त्र हेतु बढ़चढ़कर मतदान प्रक्रिया में भाग लें एवं अपने मताधिकार का प्रयोग करें। 18 वर्ष की आयु के प्रत्येक नागरिक को मतदान का अधिकार है। डा. गाँधी ने कहा कि सामाजिक उत्थान व सामाजिक जागरूकता के कार्यक्रमों में सी.एम.एस. छात्र व शिक्षक सदैव ही अपनी भागीदारी आगे बढ़कर निभाते रहे हैं। इन्ही पुनीत प्रयासों के अन्तर्गत सी.एम.एस. का यह 9-दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान भी आयोजित किया गया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top