होम सी.एम.एस. द्वारा ‘सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन

राज्यउत्तर प्रदेश

सी.एम.एस. द्वारा ‘सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. द्वारा ‘सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन

सी.एम.एस. द्वारा  ‘सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ का भव्य आयोजन

लखनऊ, 6 मार्च। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के इण्टरनेशनल रिलेशन्स डिपार्टमेन्ट के तत्वावधान में ‘सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ का भव्य ऑनलाइन आयोजन सम्पन्न हुआ। सी.एम.एस. के पूर्व छात्र एवं राज्यसभा सदस्य डा. सुधांशु त्रिवेदी ने बतौर मुख्य अतिथि अपनी उपस्थिति से समारोह की गरिमा को बढ़ाया। कॉन्क्लेव में सी.एम.एस. के कई पूर्व छात्रों एवं वर्तमान में आईएएस, आईएफएस, आईपीएस, आईआरएस अधिकारी के रूप में देश को अपनी सेवायें दे रहे वरिष्ठ अधिकारियों ने सी.एम.एस. के अपने स्कूली दिनों को याद करते हुए छात्रों को सारगर्भित विचारों व अनुभवों से रूबरू कराया, साथ ही साथ उज्जवल भविष्य हेतु महत्वपूर्ण मार्गदर्शन भी प्रदान किया। इससे पहले, सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने मुख्य अतिथि व अन्य गणमान्य हस्तियों का हार्दिक स्वागत-अभिनंदन किया।

                इस अवसर पर अपने सम्बोधन में मुख्य अतिथि डा. सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य ने कहा कि मेरे लिए बड़े हर्ष का विषय है कि सी.एम.एस. की जय जगत की विचारधारा आज पूरे विश्व में फैल रही है। सी.एम.एस. के जो भी छात्र आज उच्च पदों पर हैं, उनकी महती जिम्मेदारी है कि सारे विश्व का कल्याण, विश्व मानवता का उत्थान एवं वसुधैव कुटुम्बकम की भावना को साकार करने में योगदान दें।

इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने कहा कि सी.एम.एस. के सारे ही पूर्व व वर्तमान छात्र हमारा गौरव हैं। हमारे इन्हीं छात्रों, शिक्षकों व अभिभावकों के कठिन परिश्रम की बदौलत सी.एम.एस. आज अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर जाना जाता है। इस अवसर पर सी.एम.एस. संस्थापिका-निदेशिका डा. भारती गाँधी, सी.एम.एस. प्रेसीडेन्ट प्रो. गीता गाँधी किंगडन, सी.एम.एस. के चीफ एक्जीक्यूटिव ऑफीसर श्री रोशन गाँधी एवं ‘सिविल सर्विस कॉन्क्लेव’ के संयोजक व सी.एम.एस. के इण्टरनेशनल रिलेशन्स डिपार्टमेन्ट के हेड डा. शिशिर श्रीवास्तव ने भी अपने विचार व्यक्त किये।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top