होम जूनियर साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

राज्यउत्तर प्रदेश

जूनियर साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

जूनियर साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

जूनियर साइन्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र चयनित

लखनऊ, 20 अप्रैल। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (द्वितीय कैम्पस) के कक्षा-9 के छात्र अक्षत यादव ने होमी भाभा सेन्टर फॉर साइंस एजुकेशन, मुम्बई के तत्वावधान में आयोजित जूनियर साइन्स ओलम्पियाड में चयनित होकर लखनऊ का नाम पूरे देश में गौरवान्वित किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में देश भर के विभिन्न प्रतिष्ठित विद्यालयों से एक लाख से अधिक छात्रों ने प्रतिभाग किया, जिसमें सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने अपने ज्ञान-विज्ञान का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक व प्रख्यात शिक्षाविद् डा. जगदीश गाँधी ने इस छात्र के उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्रतियोगिता के फाइनल चरण में सफलता के उपरान्त अक्षत को अन्तर्राष्ट्रीय जूनियर साइन्स ओलम्पियाड (आई.जे.एस.ओ.) में देश का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिलेगा।

     वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है। छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top