होम इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा गोल्ड टॉपर

युवाशिक्षा

इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा गोल्ड टॉपर

इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा गोल्ड टॉपर

इण्टरनेशनल एबेकस प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रा गोल्ड टॉपर

लखनऊ, 6 मई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, कानपुर कैम्पस की कक्षा-8 की छात्रा अतुल्य ने इण्टरनेशनल ऑनलाइन एबेकस कम्पटीशन में गोल्ड टॉपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। यह प्रतियोगिता शैक्षिक संस्था ब्रेनोब्रेन के तत्वावधान में आयोजित ब्रेनोब्रेनफेस्ट-2022 के अन्तर्गत आयोजित की गई। प्रतियोगिता में कई देशों के प्रतिभाशाली छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी गणितीय प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. कानपुर रोड कैम्पस की इस मेधावी छात्रा ने एबाकस के माध्यम से विभिन्न ट्रिक्स अपनाकर गणित के सवालों के जवाब निकाले एवं अपनी बहुमुखी प्रतिभा का प्रदर्शन कर गोल्ड मेडल अर्जित किया। आयोजकों ने इस प्रतिभाशाली छात्र की बहुमुखी प्रतिभा की भूरि-भूरि प्रशंस ा करते हुए गोल्ड मेडल एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

 छात्रों की प्रतिभा निखारने के लिए सी.एम.एस. में पूरे वर्ष विभिन्न विषयों में अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगितायें आयोजित की जाती हैं, जिससे छात्रों को अन्तर्राष्ट्रीय मंच पर प्रतिभा प्रदर्शन का अवसर मिलता है, साथ ही उनमें आत्मविश्वास का संचार भी होता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में सफलता अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top