होम इण्टरनेशनल गणित कम्पटीशन में सी.एम.एस. के पाँच छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

युवाशिक्षा

इण्टरनेशनल गणित कम्पटीशन में सी.एम.एस. के पाँच छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

इण्टरनेशनल गणित कम्पटीशन में सी.एम.एस. के पाँच छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

इण्टरनेशनल गणित कम्पटीशन में सी.एम.एस. के पाँच छात्रों ने अर्जित की विश्व में प्रथम रैंक

लखनऊ, 23 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के पाँच मेधावी छात्रों ने अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में 100 परसेन्टाइल अर्जित कर लखनऊ का गौरव बढ़ाया है। इन छात्रों में अविरत अग्रवाल, श्रेया सिंह,  जय वर्मा, मंशा विज एवं प्रखर वार्ष्णेय शामिल हैं। यह अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) के अन्तर्गत आयोजित हुई। आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट आयोजित किया गया, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक प्रतिष्ठित विद्यालयों के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने ज्ञान-विज्ञान व प्रतिभा का भरपूर प्रदर्शन किया तथापि इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. राजेन्द्र नगर (प्रथम कैम्पस) के छात्रों ने अन्तर्राष्ट्रीय गणित प्रतियोगिता में शत-प्रतिशत अंक अर्जित कर अपने मेधात्व का परचम लहराया है। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन पाँचों मेधावी छात्रों को बधाई दी है।

            आस्ट्रेलियन काउन्सिल फॉर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top