होम देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

युवाशिक्षा

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

देश के वीर सैनिक भाईयों हेतु सी.एम.एस. छात्राओं ने भेजी राखी

लखनऊ, 27 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल की छात्राओं ने देश की सुरक्षा में तैनात वीर सैनिक भाईयों हेतु बड़े ही स्नेह व गर्व के साथ 15,000 राखियाँ भेजी हैं। सी.एम.एस. के सभी 21 कैम्पस की छात्राओं की प्रतिनिधि 15 छात्राओं ने सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी एवं सी.एम.एस. स्टेशन रोड कैम्पस की प्रधानाचार्या श्रीमती दीपाली गौतम के नेतृत्व में ब्रिगेडियर टी.वी. प्रदीप कुमार, ऑफिसियेटिंग जनरल ऑफीसर कमान्डिंग, सेन्ट्रल कमाण्ड यूनिट को जवानों तक पहुँचाने के लिए 15000 राखियाँ भेंट की। इस अवसर पर सी.एम.एस. छात्राओं ने ब्रिगेडियर प्रदीप समेत सेन्ट्रल कमाण्ड में उपस्थित अन्य सैनिक भाइयों को राखी भी बाँधी। इस अवसर पर एक अनौपचारिक बातचीत में सी.एम.एस. छात्राओं ने कहा कि देश की सुरक्षा में अपने घरों से दूर रह रहे वीर जवानों के लिए राखियां भेज कर हम स्वयं को गौरवान्वित महसूस कर रही हैं। इन छात्राओं का कहना था कि आज अगर हम सब देशवासी अपने को सुरक्षित महसूस कर पाते हैं तो वह सिर्फ और सिर्फ सैनिक भाइयों की बहादुरी की वजह से है। हम इन सैनिक भाइयों से अपनी रक्षा की उम्मीद करते हैं, साथ ही उनकी दीर्घायु की कामना भी करते हैं। यही बहादुर भाई हमारी व हमारी मातृभूमि की रक्षा करते हैं। वे दिन-रात कठिन-से-कठिन परिस्थितियों में रहकर देश की सुरक्षा करते हैं। अपने इन्ही वीर भाईयों के दम पर हम लोग अमन-चैन से रहते हैं। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top