होम विश्व ओ.आर.एस. दिवस पर सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो ने की कार्यशाला

युवाशिक्षा

विश्व ओ.आर.एस. दिवस पर सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो ने की कार्यशाला

विश्व ओ.आर.एस. दिवस पर सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो ने की कार्यशाला

विश्व ओ.आर.एस. दिवस पर सी.एम.एस. कम्युनिटी रेडियो ने की कार्यशाला

लखनऊ, 30 जुलाई। सिटी मोन्टेसरी स्कूल के कम्यूनिटी रेडियो द्वारा विश्व ओ.आर.एस. दिवस के उपलक्ष्य में सी.एम.एस. गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) में कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें जनमानस को खासतौर से बच्चों, किशोरों व युवा पीढ़ी को ओ.आर.एस. के महत्व से अवगत कराया गया। इस कार्यशाला में कक्षा-6 से 8 तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतिभाग किया। इस अवसर पर वीरांगना अवन्तीबाई महिला चिकित्सालय (डफरिन) के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डॉ सलमान खान ने छात्रों को ओ.आर.एस. के महत्व और उपयोग के बारे में जागरूक किया साथ ही ओ.आर.एस. घोल बनाने की विधि भी डेमो के जरिये समझायी। उन्होंने बताया कि डी-हाईड्रेशन में ओ.आर.एस. कितना जरूरी है और यह शरीर में होने वाली पानी की कमी को कैसे पूरा करता है। इस अवसर पर छात्रों ने डा. सलमान से इस विषय से सम्बन्धित विभिन्न प्रश्न पूछकर अपनी जिज्ञासा का समाधान प्राप्त किया। कार्यक्रम के अन्त में प्रत्येक छात्र को ओ.आर.एस. के पैकेट वितरित किये गये।

            इस अवसर पर सी.एम.एस. फिल्म्स एण्ड रेडियो विभाग के हेड श्री आर. के. सिंह ने बताया कि सी.एमएस. कम्युनिटी रेडियो समय-समय पर सामाजिक जागरूकता से सम्बन्धित विभिन्न विषयों पर कार्यशाला व जागरूकता अभियान चलाकर सामाजिक कार्यक्रमों में अपनी अहम भूमिका निभाता रहता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top