
आज देश 72वां स्वतंत्रता दिवस पूरे हर्षोल्लास के साथ मना रहा है। आज देश के हर कोने से वंदे मातरम की आवाज गूंज उठी दिल्ली समेत देश के विभिन्न भागों में लोग आजादी का जश्न मनाते हुए दिखाई दिए लोगों में काफी उत्साह दिखाई दे रहा है।
आज स्कूलों में कई तरह के कार्यक्रम आयोजित किए गए। जगह-जगह ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुए जिसके बाद पूरा देश आजादी के रंग में रंग गया।
इसके अलावा कई जगहों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए जिनमें शहीदों को याद किया गया। देश की सरहद पर हमारे जवानों ने आज आजादी का जश्न मनाया तो कहीं पर एक दूसरे को गले लगा कर स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी।
गौरतलब है कि लाल किले की प्राचीर पर पीएम मोदी ने आज पांचवी बार तिरंगा फहराया है देश को संबोधित करते हुए उन्होंने 5 साल पूरी कर रही अपनी सरकार का रिपोर्ट कार्ड भी पेश किया। और साथ ही 3 बड़े ऐलान भी किए। यह ऐलान हेल्थ, अंतरिक्ष और महिलाओं से जुड़े हुए हैं। इनमें सबसे बड़ी हेल्थ केयर स्कीम "आयुष्मान भारत", अंतरिक्ष के लिए भारत की भविष्य की योजना और सेना में महिलाओं की एंट्री की बात कही गई।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।