
महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में मनखुर्द में माया होटल के पास एक दुकान में लगी भयंकर आग लगी हैं, आग पर काबू पाने के लिए 20 दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी है। आग किस वजह से लगी इसका पता अभी तक नहीं चल पाया है। इस हादसे में अभी तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने की वजह से इलाके में दहशत है।
मुंबई में पहले भी आग लगने के कई हादसे सामने आते रहे हैं। पिछले महीने मुंबई के एक पॉश इलाके Mumbai Kamala Mills के परिसर की छत पर स्थित पब में आग लग गई थी, जिसमें कई लोगों की मौत हो गई थी। इस घटना पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और पीएम मोदी ने शोक व्यक्त किये थे।
आपको बता दें, कमला मिल्स परिसर से कई समाचार चैनल भी संचालित होते हैं। इस इलाके में आग लगने की वजह से न्यूज चैनल के उपकरणों को काफी नुकसान पहुंचा था। कई चैनलों के ब्रॉडकास्ट को भी बंद करना पड़ा था।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।