होम DM व SP ने की धर्मगुरूओं, व्यापार मण्डल व ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

समाचारदेशराज्यउत्तर प्रदेश

DM व SP ने की धर्मगुरूओं, व्यापार मण्डल व ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

DM व SP ने की धर्मगुरूओं, व्यापार मण्डल व ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक,और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की दी गयी जानकारी।

DM व SP ने की धर्मगुरूओं, व्यापार मण्डल व ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक

DM व SP ने की धर्मगुरूओं, व्यापार मण्डल व ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ की बैठक,और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों की दी गयी जानकारी।

बहराइच 07 जून। कोविड-19 महामारी के रोकथाम के सम्बन्ध में धार्मिक/पूजा स्थलों, कार्यालयों, माॅल, होटल एवं रेस्टोरेन्ट को खोलने हेतु केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा जारी एसओपी/गाइड लाइन के क्रम में शासन द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों की जानकारी प्रदान करने के उद्देश्य से जिलाधिकारी शम्भु कुमार व पुलिस अधीक्षक डाॅ. विपिन कुमार मिश्र ने कलेक्ट्रेट सभागार बहराइच में धर्म  गुरूओं, उद्योग व्यापार मण्डल व ईंट निर्माता कल्याण समिति बहराइच के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा शासन द्वारा जारी किये गये दिशा निर्देशों की जानकारी दी गयी।

जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने धर्म गुरूआंे व उद्योग व्यापार मण्डल के पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि शासन द्वारा निर्धारित शर्तों व अनुबन्धों के साथ दी गयी छूट का स्वागत करते हुए निर्धारित शर्तों व मानकों का कड़ाई के साथ अनुपालन सुनिश्चित करायें। डीएम व एसपी ने सभी से अपेक्षा की कि शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित कराया जाय। साथ ही डीएम व एसपी ने सभी सम्बन्धित को सचेत भी किया कि दिशा निर्देशों की अनदेखी करने पर सम्बन्धित के विरूद्ध नियमानुसार कानूनी कार्यवाही की जायेगी।

बहराइच ईंट निर्माता कल्याण समिति के पदाधिकारियों के साथ बैठक के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भठ्ठा स्वामियों से अपेक्षा की कि ब्रिक फील्ड में कार्य करने वाले श्रमिकों के साथ मानवीय आधार पर अच्छा सुलूक किया जाये और शासन द्वारा जारी दिशा निर्देशों के अनुसार उनके खान-पान व रहन-सहन के बेहतर प्रबन्ध के साथ ही उन्हें हर प्रकार की सहूलियतें उपलब्ध करायी जायें। उनके देयों का समय से भुगतान करें। यदि श्रमिक अपने घरों को जाना चाहें तो उन्हें सम्मानपूर्वक घरों तक सुरक्षित भेजने की व्यवस्था भी की जाय।

इस अवसर पर मुख्य राजस्व अधिकारी प्रदीप कुमार यादव, नगर मजिस्ट्रेट जय प्रकाश, ज्वाईन्ट मजिस्ट्रेट प्रशिक्षु आई.ए.एस. सूरज पटेल, पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टी.एन. दुबे, जिला अभिहित अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विनोद कुमार शर्मा व अन्य अधिकारी, धर्मगुरू, उद्योग व्यापार मण्डल व ईंट निर्माता कल्याण समिति बहराइच के पदाधिकारी व सदस्य सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top