होम OTP शेयर करने का खामियाजा, गंवा दिए 75000 रुपए

विविधअपराध

OTP शेयर करने का खामियाजा, गंवा दिए 75000 रुपए

मुंबई में एक महिला ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार बन गई है। महिला ने ऑनलाइन पेमेंट के दौरान अपना OTP शेयर कर दिया, जिसके बाद महिला के खाते से 75000 रुपए चपत हो गए। घटना मुंबई के एंटॉप हिल का है, जहां 37 साल की रंजनी मेनन ने अपनी एक गलती से 75000 रुपए गंवा दिए।

OTP शेयर करने का खामियाजा, गंवा दिए 75000 रुपए


मुंबई में एक महिला ऑनलाइन फ्रॉड की शिकार बन गई है। महिला ने ऑनलाइन पेमेंट के दौरान अपना OTP शेयर कर दिया, जिसके बाद महिला के खाते से 75000 रुपए चपत हो गए। घटना मुंबई के एंटॉप हिल का है, जहां 37 साल की रंजनी मेनन ने अपनी एक गलती से 75000 रुपए गंवा दिए। 

मामला कुछ ये था कि 6 फरवरी को रंजनी के पास एक टेलिकॉलर का फोन आया था, टेलिकॉलर ने उनके बारे में जानकारी ली और उसके बायोडेटा के बारे में पूछताछ करने लगी। उन्हें फोन पर बताया गया कि उनका बायोडेटा सलेक्ट किया गया है। इसके लिए उन्हें 10 रुपए का प्रोसेसिंग फीस देना होगा। उन्हें ये फीस ऑनलाइन पेमेंट के जरिए करने को कहा गया। मेनन ने पहले अपने क्रेडिट कार्ड से करने की कोशिश की, लेकिन पेमेंट नहीं हो सका। उसके बाद मेनन ने ये पेमेंट अपने केनरा बैंक के डेबिट कार्ड से की। टेलिकॉलर ने उन्हें पेमेंट में मदद करने के बहाने उनसे उनका OTP पूछ लिया। इसके बाद मेनन के खाते से 75000 रुपए निकाल लिया गया। पहले वो पैसा एक ई-वॉलेट में ट्रांसफर किया गया और फिर उसे 20 मिनट के अंदर ही निकाल लिया गया। महिला ने इसकी शिकायत पुलिस से की है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यहाँ सबसे ज्यादा ध्यान देने योग्य यह है कि बैंकों की ओर से अपने ग्राहकों को लगातार ये जानकारी दी जाती है कि वो किसी भी हालत में ऑनलाइन पेमेंट के लिए OTP किसी से शेयर न करें। बैंक मैसेज और फोन के जरिए ये सलाह ग्राहकों को देती है कि वो न तो अपने बैंक का पिनकोड और न ही ओटीपी शेयर करे। रंजनी मेनन ने यहीं गलती कि जिसकी वजह से उनके खाते से 75000 रुपए निकल गए।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top