होम सेक्‍स के पहले हर लड़का करता है ये सब काम

रिलेशनशिप

सेक्‍स के पहले हर लड़का करता है ये सब काम

जब बात गर्लफ्रेंड के साथ सेक्‍स करने की आती है तो लड़कियो की तरहलड़के भी काफी सारी तैयारियों में जुट जाती हैं। वैसे तो लड़के इन सब मामलों में खुद को कूल दिखाना ज्‍यादा पसंद करते हैं लेकिन अंदर ही अंदर उन्‍हें भी काफी घबराहट होती है।

सेक्‍स के पहले हर लड़का करता है ये सब काम

जब बात गर्लफ्रेंड के साथ सेक्‍स करने की आती है तो लड़कियो की तरहलड़के भी काफी सारी तैयारियों में जुट जाती हैं। वैसे तो लड़के इन सब मामलों में खुद को कूल दिखाना ज्‍यादा पसंद करते हैं लेकिन अंदर ही अंदर उन्‍हें भी काफी घबराहट होती है। इस दौरान लड़कों के अंदर बहुत सारे इमोशंस चल रहे होते हैं जैसे, नर्वसनेस, एक्‍साइटमेंट, थोड़ा डर, anxiety आदि।इनके साथ कई सवाल भी होंगे जैसे- क्‍या मैं ये कर पाउंगा या फिर क्‍या मैं अच्‍छा दिख रहा हूं। लड़कों को इस बात का भी डर होता है कि भले ही वह सेक्स में कितने भी एक्टिव क्यों न हों लेकिन अगर वह किसी लेडी को सेटिसफाइ न कर पाए तो उनका मजाक न उड़ाया जाए। आज हम आपको बताएंगे कि सेक्‍स के पहले हर लड़का सबसे पहले क्‍या-क्‍या काम करता है। पर जब भी आप उससे इस चीज़ के बारे में पूछेंगी तो वह बिल्‍कुल भी मानेंगा नहीं।

1. रूम की साफ-सफाई करना भी जरुरी : अगर आपको लगे कि उसका रूम कभी साफ नहीं रहता और आज उसका रूम काफी क्‍लीन दिख रहा है तो, समझ जाएं कि आज दाल में कुछ काला है। भले ही वह झाडू-पोछा ना लगाए मगर अपने बेड़ पर पड़े कपड़ों को अल्‍मारी में जरुर ही रख देगा।

2. शेविंग करके खुद को साफ करता है : जी हां, यह पहली चीज़ है जो सेक्‍स के पहले मन में जरुर आती है। वो आपसे मिलने से पहले खुद को क्‍लीन करने में विश्‍वास रखता है।

3. अपनी बॉडी को शीशे में देखेगा : जी हां, वह अपनी बॉडी को हर नए एंगल से देखना पसंद करता है। इससे पहले की आप उसे चेक करें, वह पहले ही खुद को देख कर तसल्‍ली कर लेना चाहता है कि वह अच्‍छा दिख रहा है या नहीं।

4. मिंट खा कर मुंह की बदबू मिटाएगा : वो अगर आज पूरी प्‍लानिंग में है तो मुंह की दुर्गंध को कैसे भूल सकता है। वह मिंट जरुर खाएगा जिससे आप उसे किस करते समय बहोश ना हो जाएं।

5. आपके लिये म्‍यूजिक का इंतजाम करता है : अगर उसे आपने कभी अपने मन पसंद गानों के बारे में पहले कभी बताया है तो, जाहिर सी बात है कि आज वह आपका मूड बनाने के लिये उन्‍हीं गानों की प्‍ले लिस्‍ट बना कर रखेगा।

6. खुद को बनाएगा खुशबूदार: आप नहीं चाहती होंगी कि जिस लड़के के साथ आप अपना निजी पल बिताएं, उसके पास से बदबू आ रही हो। यह सभी लड़के जानते हैं इसलिये अगर कोई सेक्‍स करना चाहता होगा तो सबसे पहले वह खुद की बॉडी से बदबू दूर करने की सोंचेगा।

7. अपने बेस्‍ट बॉक्‍सर पहनेगा : इस बात को कोई लड़का नहीं मानेगा लेकिन ये बात बिल्‍कुल सच है कि सेक्‍स के पहले हर लड़का अपने बेहतरीन लुक में होना चाहता है। जिस तहर से लड़कियां उस खास मौके पर सेक्‍सी लिंगरी पहनना पसंद करती हैं, ठीक उसी तरह से लड़के अच्‍छा बॉक्‍सर पहनना पसंद करते हैं। और वो भी सिर्फ आपके लिये।

8. सारा खाना तैयार कर के रखते हैं : आखिर वह सेक्‍स ही क्‍या जब उसके बाद टेस्‍टी खाना ना खाया गया हो। ये बात हर लड़के जानते हैं कि सेक्‍स के बाद जब तगड़ी भूंख लगती है तो घर में कुछ ना कुछ तो होना ही चाहिये।

9. कॉन्‍डम को रखेगा सही जगंह पर : यह काफी जरुरी चीज़ है। भले ही यह बेड के बगल के ड्रॉर में हो या फिर चाहे तकिये के नीचे कहीं। इसे हैंडी रखना बड़ा ही जरुरी है। और अगर वह भूल जाए तो आप अपने साथ एक जरुर रख लेना।

10. लास्‍ट मिनट का बिजनेस : आखिर में जब वह घड़ी आने वाली होती है तो वह खुद को हल्‍का करने के लिये बाथरूम जरुर जाता है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top