होम किसान आन्दोलन: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- 15 अगस्त को किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड, फहराएंगे तिरंगा

समाचारदेश

किसान आन्दोलन: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- 15 अगस्त को किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड, फहराएंगे तिरंगा

राकेश टिकैत ने कहा कि जींद के लोग क्रांतिकारी हैं। उन्होंने 15 अगस्त को ट्रैक्टर परेड करने का सही निर्णय लिया है। पता नहीं संयुक्त किसान मोर्चा क्या फैसला करता है, फिलहाल ट्रैक्टर परेड को राष्ट्रीय ध्वज के साथ देखना गर्व का क्षण होगा।

किसान आन्दोलन: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- 15 अगस्त को किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड, फहराएंगे तिरंगा

किसान आन्दोलन: राकेश टिकैत का बड़ा ऐलान- 15 अगस्त को किसान करेंगे ट्रैक्टर परेड, फहराएंगे तिरंगा 

नई दिल्ली: किसानों को आंदोलन को आन्दोलन करते हुए 8 महीने से ज्यादा का वक्त हो गया है, लेकिन अभी प्रदर्शनकारी पीछे हटने को तैयार नहीं हैं। इसके अलावा जंतर-मंतर पर किसान संसद भी चल रही है। उम्मीद जताई जा रही कि आज 26 जुलाई दिल्ली में कुछ बड़ा हो सकता है। इस बीच रविवार को भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत हरियाणा के जींद पहुंचे। साथ ही उन्होंने वहां के लोगों को क्रांतिकारी बताया और आगे की रणनीति पर चर्चा की। 

टिकैत ने कहा कि जींद के लोग क्रांतिकारी हैं। उन्होंने 15 अगस्त को ट्रैक्टर परेड करने का सही निर्णय लिया है। पता नहीं संयुक्त किसान मोर्चा क्या फैसला करता है, फिलहाल ट्रैक्टर परेड को राष्ट्रीय ध्वज के साथ देखना गर्व का क्षण होगा। टिकैत ने आगे कहा कि वे मंत्रियों को अपने गांवों में राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराने देंगे। आखिर मंत्री झंडा फहराकर क्या करेंगे? उनके मुताबिक अगला 'जत्था' 14 अगस्त को मुरादाबाद, हापुड़ और अमरोहा से आएगा और 15 तारीख को वे यहाँ राष्ट्रीय ध्वज फहराएंगे, इसके बाद सड़कों पर ट्रैक्टर परेड करेंगे।

महिलायें चलायेंगी किसान संसद- 

किसान संगठनों के मुताबिक आज यानी 26 तारीख को बड़ी संख्या में महिलाएं जंतर-मंतर पहुंचेंगी। इसके साथ ही वो पूरे किसान संसद को चलाएंगी। वहीं दूसरी ओर दिल्ली पुलिस नहीं चाहती है कि फिर से 26 जनवरी वाली घटना हो, जिस वजह से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। हालांकि किसान संगठनों ने भी आश्वासन दिया है कि वो इस बार ऐसा कुछ नहीं करेंगे।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top