
बहराइच। जिलाधिकारी बहराइच की अपील से जिलाधिकारी राहत कोष के लिए सहयोग राशि देने का सिलसिला जारी। कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं।
इसी कड़ी में कलेक्ट्रेट में सांसद कैसरगंज बृज भूषण शरण सिंह के निर्देश पर सांसद कैसरंगज के प्रतिनिधि सुनील सिंह के नेतृत्व में स्वयं प्रतिनिधि श्री सिंह द्वारा रू. 01 लाख, लवकुश रेसलिंग एकेडमी बहराइच के संरक्षक एस.बी. सिंह रू. 02 लाख, कैसरगंज निवासी बकाउल्ला रू. 01 लाख व 25 किट खाद्य सामग्री, नगरवासी होत चन्द सत्या रू. 75 हज़ार, अध्यक्ष कायस्थ महासभा अनुज श्रीवास्तव रू. 74 हज़ार व अरूण सिंह सेंगर रू. 51 हज़ार तथा फरदा सुमेरपुर के बजरंग बहादुर सिंह, चिलवरिया की श्रीमती शोभा सिंह (मन्नू सिंह) रू. 50-50 हज़ार, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. डी.के. सिंह रू. 50 हज़ार, प्रभागीय वनाधिकारी बहराइच मनीष सिंह रू. 11 हज़ार एवं गुप्त दानवीर की ओर से रू. 05 हज़ार की धनराशि के चेक जिलाधिकारी को भेंट किये गये।
यह भी पढ़ें - #FightAgainstCorona, जनपद में 26 मई 2020 तक प्रभावी रहेगी धारा-144
"जिलाधिकारी राहत कोष" के लिए सहयोग धनराशि तथा खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के लिए जिलाधिकारी ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी अरविन्द चैहान, अपर जिलाधिकारी जयचन्द्र पाण्डेय व मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डाॅ. बलवन्त सिंह सहित अन्य सम्बन्धित लोग मौजूद रहे।
गरीब, निर्धन व असहाय व्यक्तियों की मदद को रायफल क्लब से जारी की गयी धनराशि -
एसडीएम को 30-30 तथा बीडीओ को मिली 20-20 हज़ार की राशि* बहराइच 31 मार्च। शासन द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में कोरोना वायरस (कोविड-19) के संक्रमण की रोकथाम एवं बचाव के दृष्टिगत लाॅकडाउन अवधि में गरीब, निर्धन व असहाय व्यक्तियों को आवश्यक सुविधायें (खाद्य सामग्री आदि) उपलब्ध कराये जाने हेतु जिलाधिकारी शम्भु कुमार ने रायफल क्लब, बहराइच के खाता संख्या-20272185071 में जमा धनराशि जनपद के सभी उप जिलाधिकारियों के खाते में रू. 30-30 हज़ार तथा सभी खण्ड विकास अधिकारियों के पदेन खाते में रू. 20-20 हज़ार तत्काल हस्तान्तरित करने के निर्देश भारतीय स्टेट बैंक को दिये गये हैं।
पारले चीनी मिल व व्यवसायी बी.के. सिंह ने जिलाधिकारी राहत कोष के लिए भेंट की सहयोग राशि -
कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं।
इसी कड़ी में शिविर कार्यालय पर पारले चीनी मिल परसेण्डी की ओर से मिल के प्रबन्धक द्वारा रू. दो लाख तथा व्यवसायी बी.के. सिंह द्वारा रू. एक लाख एक हज़ार की सहयोग धनराशि का चेक जिलाधिकारी शम्भु कुमार को भेंट किये गये। साथ ही आश्वस्त किया गया कि वर्तमान में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने/राहत प्रदान करने के लिए सदैव तत्पर रहेंगे।
"जिलाधिकारी राहत कोष" के लिए सहयोग धनराशि का चेक प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी ने सम्बन्धित का शुक्रिया अदा करते हुए जनपदवासियों से अपील की है कि इस त्रासदी से निपटने के लिए इलाहाबाद बैंक, बहराइच में जिलाधिकारी बहराइच के नाम से संचालित ‘‘जिलाधिकारी राहत कोष’’ का खाता संख्या 20272185071 तथा आई.एफ.एस.सी. कोड एएलएलए 0210238 है, के माध्यम से दानवीर अपनी स्वेच्छा से सहयोग धनराशि प्रदान कर सकते हैं।
जिलाधिकारी की धर्म पत्नी ने भी सीएम व डीएम राहत कोष के लिए भेंट की 10-10हजार की सहयोग राशि-
Covid-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के सन्दर्भ में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं। इसी कड़ी में जिलाधिकारी बहराइच शम्भु कुमार की धर्म पत्नी डाॅ. स्निग्धा रश्मि ने भी मुख्यमंत्री पीड़ित सहायता कोष तथा जिलाधिकारी राहत कोष के लिए 10-10 हज़ार रूपये की सहयोग धनराशि के चेक शिविर कार्यालय पर जिलाधिकारी शम्भु कुमार को भेंट किया।
जिलाधिकारी राहत कोष के लिए जनपद के लेखपालों ने भेंट किया एक दिन का वेतन -
कोविड-19 को विश्व स्वास्थ्य संगठन तथा संयुक्त राष्ट्र द्वारा महामारी घोषित किये जाने के फलस्वरूप में उत्पन्न विषम परिस्थितियों में पीड़ित व्यक्तियों की सहायता करने एवं राहत प्रदान करने के लिए जिलाधिकारी राहत कोष में अंशदान करने की जिलाधिकारी शम्भु कुमार की अपील पर जनपद की संस्थाएं, जनप्रतिनिधि एवं सक्षम लोग आगे आ रहे हैं। शिविर कार्यालय पर उत्तर प्रदेश लेखापान संघ, जनपद शाखा, बहराइच के जिला अध्यक्ष जय राज सिंह व जिला मंत्री त्रियुगी नारायण शुक्ला ने जनपद बहराइच के समस्त लेखपालों का एक दिन का वेतन "जिलाधिकारी राहत कोष" में दिये जाने से सम्बन्धित सहमति पत्र सौंपा।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।