
हिन्दू धर्म में दान का बहुत ही महत्व बताया गया है। धर्म ग्रंथों में दान से संबंधित कई नियम भी बताए गए है जिनका की हमें दान करते वक़्त ध्यान रखना चाहिए अन्यथा दान का सम्पूर्ण फल नहीं मिलता है और कभी कभी उसका विपरीत प्रभाव भी होता है। हिन्दू धर्म में किन्नरों को दान देने का विशेष महत्व है। माना जाता है कि किन्नरों की दुआओं में बहुत शक्ति होती है और इनकी दुआओं से व्यक्ति बुरे वक्त से बच सकता है। किन्नरों को दान में धन के साथ ही कई प्रकार की चीजें दी जाती हैं, लेकिन कुछ चीजें ऐसी हैं जिनका दान किन्नरों को नहीं करना चाहिए। जो लोग इन चीजों का दान किन्नरों को देते हैं, उनके जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं।
पुराने कपड़ें – अक्सर लोग पुराने कपड़ों का दान किसी गरीब को करते हैं, इससे राहु-केतु के दोष दूर होते हैं। इस संबंध में ध्यान रखे कि पुराने कपड़ों का दान भूलकर भी किसी किन्नर को न करें। ये अपशकुन माना जाता हैं। किन्नरों को हमेशा नए कपड़ों का दान करना चाहिए।
तेल – तेल का दान शनि के लिए किया जाता हैं। यदि आप चाहे तो किसी गरीब व्यक्ति को भी तेल का दान कर सकते हैं, लेकिन किन्नर को तेल का दान करने से बचे। ऐसा करने पर घर में गरीबी का आगमन हो सकता हैं।
स्टील के बर्तन – किन्नरों को स्टील के बर्तन भी दान में नहीं देने चाहिए। ऐसा करने से घर की सुख शान्ति समाप्त हो जाती हैं। यदि आप बर्तन ही दान देना चाहे तो एल्युमिनियम, ताम्बा या पीतल के बरतन दे सकते हैं।
झाड़ू – झाड़ू घर से गरीबी रूप गंदगी को बाहर निकालती है। इसलिए इसे लक्ष्मी का प्रतिक माना जाता हैं। झाड़ू का दान किसी मंदिर में कर सकते हैं, लेकिन किसी किन्नर को इसका दान करना अशुभ माना गया हैं। ऐसा करने पर घर में पैसा नहीं टिकता हैं।
प्लास्टिक – किन्नरों को प्लास्टिक की वस्तुओं का दान भी नहीं करना चाहिए। इससे घर की तरक्की रूक जाती हैं।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।