होम अच्छे दिनों का हाल शाइनिंग इंडिया जैसा होगा, हम 2019 में करेंगे वापसी- सोनिया गांधी

देश

अच्छे दिनों का हाल शाइनिंग इंडिया जैसा होगा, हम 2019 में करेंगे वापसी- सोनिया गांधी

अच्छे दिनों का हाल शाइनिंग इंडिया जैसा होगा, हम 2019 में करेंगे वापसी- सोनिया गांधी

अच्छे दिनों का हाल शाइनिंग इंडिया जैसा होगा, हम 2019 में करेंगे वापसी- सोनिया गांधी

भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की मोदी सरकार पर करारा हमला बोलते हुए इंडिया टुडे कॉन्क्लेव में पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कहा कि अच्छे दिनों का हाल शाइनिंग इंडिया जैसा होगा। और 2019 में कांग्रेस की वापसी होगी। उन्होंने पूछा कि क्या साल 2014 की 26 मई से पहले देश में ब्लैक होल था? क्या भारत का विकास सिर्फ 4 साल पहले हुआ है? क्या ऐसा कहना हमारे लोगों का अपमान नहीं है? 

राहुल पर है मुझे पूरा भरोसा
सोनिया ने राहुल गांधी भरोसा जताते हुए कहा कि वो अध्यक्ष पद छोड़ने के बाद उनकी चिंता खत्म हो गई है। राहुल अपनी जिम्मेदारी समझते हैं और उनके कुछ पूछने पर मैं उन्हें सलाह देती हूं। वहीं प्रियंका गांधी के राजनीति में आने के सवाल पर कहा कि वो फैसला खुद लेंगी। सोनिया से जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर पूछा गया तो मजाकिया लहजे में उन्होंने कहा कि मैंने यहां पूरी रामायण पढ़ दी और आप पूछ रहे हैं कि सीता कौन थी?

भारत एक महान देश
सोनिया ने कहा कि भारत एक महान देश है। यह विविधिताओं से भरा देश है। यह हम सब से हैं। हमें इसकी रक्षा करनी होगी। यह हमारा कर्तव्य है। सोनिया ने कहा कि हर कोई जानता है कि रोजगार की स्थिति क्या है, लेकिन अचानक से हमें बताया जाता है कि साल 2017 में 7.5 मिलियन नौकरियां पैदा की गई। यह दावा भी वास्तव में व्यापक रूप से खारिज कर दिया गया।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top