
हिंदी करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी : 9 जनवरी - 21 जनवरी 2018
Q1. हाल ही में किये गये एक सर्वेक्षण के अनुसार भारत में प्रति व्यक्ति हर महीने औसतन कितना जीबी डाटा खपत करता है?
Ans. 1.6 GB
Q2. केन्द्रीय मंत्रिमंडल ने हिमाचल प्रदेश में किस स्थान पर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) की स्थापना को मंजूरी प्रदान की?
Ans. बिलासपुर
Q3. केंद्रीय मंत्रिमंडल ने भारत में सार्वजनिक परिवहन को बेहतर करने के लिए लंदन के साथ किस समझौते के तहत एमओयू को मंजूरी प्रदान की?
Ans. ट्रांसपोर्ट फॉर लंदन
Q4. हाल ही में किस राज्य में पहली बार सीएनजी सप्लाई आरंभ की गयी?
Ans. पंजाब
Q5. मेडिकल शिक्षा के उच्च स्तर को बनाये रखने के लिए राष्ट्रीय स्तर पर नीति निर्माण किस आयोग के गठन की योजना बनाई जा रही है?
Ans. राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान आयोग
Q6. सुप्रीम कोर्ट के निर्देश के बाद किस टीम की 17 साल बाद रणजी ट्रॉफी में वापसी होगी?
Ans. बिहार
Q7. सरकारी बैंकों की सेहत सुधारने के लिए सरकार द्वारा बनाये गये मेगाप्लान में कितनी राशि के बांड का इंतजाम किया जायेगा?
Ans. 80,000 करोड़ रुपये
Q8. किस देश द्वारा पाकिस्तान में दूसरा सैन्य अड्डा बनाये जाने की जानकारी मीडिया में प्रकाशित की गयी?
Ans. चीन
Q9. किस खाद्य वस्तु को ककाओ नामक पौधे से तैयार किया जाता है तथा इसके 2050 में विलुप्त होने का अनुमान जताया जा रहा है?
Ans. चॉकलेट
Q10. नासा द्वारा आयनमंडल की विस्तृत खोज के लिए किन दो मिशनों को लॉन्च किये जाने की घोषणा की गयी?
Ans. गोल्ड और आइकॉन
Q11. नमामि गंगे परियोजना के तहत किस राज्य में 4.68 करोड़ रुपये की एक परियोजना जल-मल प्रबंधन से संबंधित है?
Ans. उत्तराखंड
Q12. किस उच्च न्यायालय ने फैसला दिया कि प्रादेशिक सेनाओं में महिलाएं भी भर्ती हो सकती हैं?
Ans. दिल्ली उच्च न्यायालय
Q13. भारतीय ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष के रूप में किसे नियुक्त किया गया है?
Ans. नरिंदर बत्रा
Q14. किस देश ने हाल ही में भूमि-खदान प्रतिबंध संधि पर हस्ताक्षर किये है?
Ans. श्रीलंका
Q15. वर्ल्ड स्क्वैश चैंपियनशिप का पुरुष सिंगल्स का खिताब किसने जीता है?
Ans. मोहम्मद अलशोरबगी
Q16. किस देश ने मिसाइल परीक्षण के दौरान गलती से अपने ही देश पर मिसाइल दाग दी?
Ans. उत्तर कोरिया
Q17. विश्व बैंक ने किस राज्य में पर्यटन सुविधाओं के विकास हेतु 40 करोड़ डॉलर (लगभग 260 करोड़ रुपये) का करार किया?
Ans. उत्तर प्रदेश
Q18. किस राज्य के पूर्वी जयन्तिया हिल्स जिले में एक गुफा के भीतर अंधी मछली की एक नयी प्रजाति का पता चला है?
Ans. मेघालय
Q19. भारत और किस देश के बीच सदियों पुराने ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबध रहे हैं और अब दोनों के बीच सहयोग के नये आयाम खुल रहे हैं?
Ans. मंगोलिया
Q20. किस देश के प्रधानमंत्री मैल्कम टर्नबुल पर सिडनी हार्बर में नौकायन के दौरान लाइफ जैकेट ना पहनने के चलते 16000 रुपये जुर्माना लगा है?
Ans. ऑस्ट्रेलिया
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।