होम एक ऐसा देश जहां रंगो से नहीं कीचड़ से खेली जाती है होली

अजब-गजब

एक ऐसा देश जहां रंगो से नहीं कीचड़ से खेली जाती है होली

एक ऐसा देश जहां रंगो से नहीं कीचड़ से खेली जाती है होली

एक ऐसा देश जहां रंगो से नहीं कीचड़ से खेली जाती है होली

भारत में होली, ग्रीस तेल और कीचड़ समेत कई तरह से खेली जाती है। इसी तरह स्पेन में टोमेटिना फेस्टिवल मनाया जाता है जिसमे लोग एक दूसरे पर टमाटर फेंकते है। पर एक  ऐसा भी देश है जहां के नागरिक एक दूसरे पर सिर्फ कीचड़ फेंकते है। 

हम बात कर रहे है साउथ कोरिया की जहाँ होली की तरह ‘मड फेस्टिवल’ मनाया जाता है। इस फेस्टिवल के दौरान यहां विदेशों पर्यटकों की भीड़ होती है। कोरिया के साउथ कोस्ट में स्थित डाएचिओन बीच पर 16वें बोरियोंग मड फेस्टिवल का आयोजन किया गया है। हर साल इसे उत्साह से मनाया जाता है। इस फेस्टिव का उपयोग मड से त्वचा को  सुंदर बनाने के लिए  किया जाता है।

मड फेस्टिवल के दौरान दो युवकों की कीचड़ में होने वाली कुश्ती में महिलाएं भी बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेती है। मड फेस्टिवल में लड़कों की ही तरह लड़कियां भी कीचड़ में होने वाली कुश्ती में पूरे उत्साह से शामिल होती है। इस फेस्टिवल के दौरान लाखों पर्यटक न सिर्फ कीचड़ में जमकर कुश्ती लड़ते हैं, बल्कि स्थानीय लोगों के साथ नाच-गाने में भी शरीक होते हैं

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top