होम BJP सरकार ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई की दोगुनी-अखिलेश यादव

राज्यउत्तर प्रदेश

BJP सरकार ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई की दोगुनी-अखिलेश यादव

अखिलेश यादव ने कहा- BJP सरकार ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई की दोगुनी,भाजपा छल-कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है।

BJP सरकार ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई की दोगुनी-अखिलेश यादव

BJP सरकार ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई की दोगुनी, यूपी विधानसभा चुनाव 2022 से पहले सपा अध्यक्ष व यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते कहा कि भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए, संकट में प्रदेश की जनता को अनाथ छोड़ दिया। किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी।दी।

BJP सरकार ने किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई की दोगुनी और अधिक बढ़ा अन्याय, अत्याचार-

यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी पर तंज कसते कहा कि भाजपा ने किसानों से झूठे वादे किए, संकट में प्रदेश की जनता को अनाथ छोड़ दिया। किसान की आय दुगनी करने के बजाय महंगाई दोगुनी कर दी। भाजपा छल-कपट के दल-दल में झूठ के फूल खिला रही है।

उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी इस बार 400 से भी ज्यादा सीटों पर जीत दर्ज करवाएंगी। यह बात भाजपा को भी पता चल गई है। यादव ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि भाजपा सरकार में भेद-भाव, बेरोजगारी, अन्याय, अत्याचार, बहुत बढ़ गया है। ऐसा अन्याय उत्पीड़न आज तक कभी नहीं हुआ। भाजपा ने अपना चुनाव घोषणा पत्र में किया वादा पूरा नहीं किया। आज किसानों को धान की कीमत नहीं मिल रही है। किसानों को मजबूरी में धान जलाना पड़ रहा हैं।

खाद के लिए किसान की चली गई जान-

यादव ने कहा कि सरकार ने समय रहते खाद नहीं खरीदा। खाद के लिए किसान की जान चली गई। डीजल-पेट्रोल रसोई गैस के दाम लगातार बढ़ते जा रहे हैं। महंगाई बहुत बढ़ गई है। भाजपा सरकार बताए की डीजल-पेट्रोल का मुनाफा किसकी जेब में जा रहा है? उन्होंने कहा कि चुनाव आता देख भाजपा सरकार उद्घाटन करने में जुट गई है। जौनपुर में बन रहे मेडिकल कॉलेज का काम भाजपा सरकार ने साढ़े चार साल में पूरा नहीं होने दिया। गरीबों को कैंसर का इलाज नहीं होने दिया।

यह भी पढ़ें : यूपी: BJP सरकार की गलत नीतियों से अर्थव्यवस्था हुई कमजोर, GDP हुई आधी- अखिलेश यादव

BJP ने स्वास्थ्य का ढांचा कर दिया ध्वस्त-अखिलेश यादव

पूर्व सीएम ने कहा कि बदायूं, आजमगढ़, सहारनपुर, बांदा, केजीएमयू, डॉ. राममनोहर लोहिया संस्थान का बजट घटा दिया। इस सरकार ने स्वास्थ्य का ढांचा ध्वस्त कर दिया। इसी तरह से शिक्षा का ढांचा ध्वस्त हो गया। आज स्कूलों में पढ़ाई नहीं हो पा रही है। गन्ना किसानों का आज भी बकाया है। कहा कि प्रदेश की जनता को समाजवादी पार्टी के घोषणा पत्र पर भरोसा है। जनता जानती है कि सपा सरकार घोषणा पत्र के वादे पूरे करने के अलावा घोषणा पत्र के वादों से भी ज्यादा काम करती है। लखनऊ में मेट्रो, आई.टी. सिटी और नोएडा में सैमसंग के प्लान्ट इसके उदाहरण हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top