होम जानें किन देशों के पास है सबसे ज्यादा बड़ी नौसेना

विदेश

जानें किन देशों के पास है सबसे ज्यादा बड़ी नौसेना

हिंद व प्रशांत महासागर का क्षेत्र वैश्विक कूटनीति की दिशा तय कर रहा है। यह बात भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेश की पीएम थेरेसा मे की अगुवाई में बुधवार को लंदन में हुई द्विपक्षीय वार्ता से साबित होती है। बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान ने इस बात का ऐलान किया है कि

जानें किन देशों के पास है सबसे ज्यादा बड़ी नौसेना

हिंद व प्रशांत महासागर का क्षेत्र वैश्विक कूटनीति की दिशा तय कर रहा है। यह बात भारतीय पीएम नरेंद्र मोदी और ब्रिटेश की पीएम थेरेसा मे की अगुवाई में बुधवार को लंदन में हुई द्विपक्षीय वार्ता से साबित होती है। बातचीत के बाद जारी संयुक्त बयान ने इस बात का ऐलान किया है कि भारत और ब्रिटेन की नौ सेनाओं के बीच हिंद-प्रशांत महासागर क्षेत्र में नये सहयोग की शुरुआत होने जा रही है। इसके जरिये चीन को नियंत्रण में लाया जा सकेगा।

यूरोप के देशों की तरह भारत भी अपने पड़ोसी देश चीन की समुद्र में बढ़ती गतिविधियों से परेशान है। दोनों देशों के बीच लंबे समय से भूमि विवाद चल रहा है। भारत और ब्रिटेन की साझेदारी इस दिशा में बड़ा कदम है। इसी बहाने हम जानते हैं कि दुनिया में सबसे बड़ी नौसेना किन देशों की हैं।

1. उत्तर कोरिया - 967 नेवल असेस्ट्स

संख्या बल के हिसाब से उत्तर कोरिया की नौसेना आकार में सबसे बड़ी है। हालांकि, परमाणु और बैलिस्टिक-मिसाइल विकास पर ध्यान केंद्रित करने के चलते वह अंतरराष्ट्रीय अलगाव का सामना कर रहा है। इसकी वजह से उत्तर कोरिया की सेना, खासतौर पर नौसेना संसाधनों की कमी से जूझ रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top