होम जानिये क्यों नहीं चलेगा भारत में व्हाट्सप्प में मिडल फिंगर

गैजेट्स न्यूज़

जानिये क्यों नहीं चलेगा भारत में व्हाट्सप्प में मिडल फिंगर

सैंकड़ों लोग दिन भर व्हाट्सऐप पर लगे रहते हैं और बाकी दिन भर में कई बार व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं | कम्युनिकेशन का एक आसान जरिया बन चुकी इस ऐप पर भारत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं |

जानिये क्यों नहीं चलेगा भारत में व्हाट्सप्प में मिडल फिंगर

सैंकड़ों लोग दिन भर व्हाट्सऐप पर लगे रहते हैं और बाकी दिन भर में कई बार व्हाट्सऐप का इस्तेमाल करते हैं. कम्युनिकेशन का एक आसान जरिया बन चुकी इस ऐप पर भारत में कुछ मुश्किलें आ सकती हैं | व्हाट्सऐप पर अब तक आपने कई सारे इमोजी देखें होंगे, इस ऐप आय दिन नए फीचर्स आते हैं तो वहीं कई नए इमोजी भी जुड़ते जाते हैं | पर व्हाट्सऐप पर एक और इमोजी है जो कि है मिडल फिंगर का, जिसे भारत में अश्लील माना जाता है | खासकर महिलाओं के साथ आप ऐसे इशारे करना बेहद गलत और इललीगल भी है |

अब इसी इमोजी के चलते एक अधिवक्ता (वकील) ने व्हाट्सऐप को लीगल नोटिस भेज दिया है, साथ ही कहा है कि 15 दिनों के अंदर इस मिडल फिंगर इमोजी को ऐप से हटाना होगा | गुरमीत सिंह नाम के इस वकील का कहना है कि मिडिल फिंगर दिखाना न केवल गैर क़ानूनी है बल्कि यह एक अश्लील इशारा है और भारत में इसे बेहद अपमान जनक माना जाता है | साथ ही मिडिल फिंगर दिखाना न केवल अपमान है बल्कि जुझारू, आक्रामक, अश्लील, अशिष्ट इशारा है.| इसलिए पेनल कोड सेक्शन 354 और 509 के अनुसार महिलाओं के लिए यह एक अपमानजनक, अश्लील, इशारा है | इसलिए इस तरह का कोई भी अश्लील इशारा करना गैर क़ानूनी है, आयरलैंड में क्रिमिनल जस्टिस एक्ट, 1994 के सेक्शन 6 में मिडिल फिंगर दिखाना अपमान माना गया है |

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top