होम ICC Women’s World T20 : आयरलैंड के खिलाफ मिताली राज ने बनाया सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

खेल-संसार

ICC Women’s World T20 : आयरलैंड के खिलाफ मिताली राज ने बनाया सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी मिताली राज ने आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है। आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 55 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 145 रन का स्कोर बनाया था। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।

 ICC Women’s World T20 : आयरलैंड के खिलाफ मिताली राज ने बनाया सर्वाधिक रन बनाने का रिकॉर्ड

भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी मिताली राज ने आयरलैंड के खिलाफ इतिहास रच दिया है।  आयरलैंड के खिलाफ उन्होंने 55 रन की पारी खेली। उनकी इस पारी की वजह से भारत ने आयरलैंड के खिलाफ 145 रन का स्कोर बनाया था। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया।  मिताली इस अर्धशतक के साथ T-20 इंटरनेशनल में सर्वाधिक रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई। 

मिताली राज T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गए है. मिताली भारत के सभी क्रिकेटरों में, जिसमें पुरुष क्रिकेटर भी शामिल हैं, सबसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल रन बनाने वाली खिलाड़ी बन गई हैं। अगर मिताली राज के करियर की बात करें तो उन्हने अभी तक 85 मैचों में 2283 रन बनाए है।  वहीं अगर पुरूषों की बात करें तो T-20 में सबसे ज्यादा रन बनांने का रिकॉर्ड न्यूज़ीलैण्ड के स्टार बल्लेबाज़ मार्टिन गुप्टिल के नाम दर्ज हैं। गुप्टिल ने 75 मैचों में 2271 रन बनाए हैं। दूसरे नंबर पर भारत के रोहित शर्मा का नंबर है। जिन्होंने 87 मैचों में 2207 रन बनाए हैं। 

वही अगर महिला खिलाड़ियों की बात करें तो वो T-20 में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज़ों की लिस्ट में चौथे नंबर है। महिला T-20 म इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड  न्यूजीलैड की सुजाना विल्सन बेट्स के नाम दर्ज हैं उन्होंने 107 मैचों में 2996 रन बनाए हैं। उनके बाद 90 मैचों में 2691 रन बनाने वाली वेस्टइंडीज की स्टैफीन रौक्सन टेलर हैं. तीसरे नंबर पर इंग्लैंड की चार्लेट मैरी एडवर्ड्स हैं जिन्होंने 95 मैचों में 2605 रन बनाए हैं। आप को बता दें कि एडवर्ड 2016 में रिटायर हो चुकी हैं। 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top