होम आज का इतिहास : 02 जून की प्रमुख घटनाएं

इतिहास के पन्नों से

आज का इतिहास : 02 जून की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं

आज का इतिहास : 02 जून की प्रमुख घटनाएं

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 02 जून की प्रमुख घटनाएं इस प्रकार हैं:-
1780 - कैथोलिक विरोधी प्रदर्शनकारियों ने लंदन में पार्लियामेंट पर हमला किया।
1851 - अमेरिका में पहली बार मैन प्रांत में मद्यपान निषेध कानून लागू किया गया।
1896 - जी मार्कोनी ने रेडियो को अपने नाम पर पेटेंट कराने के लिये आवेदन दिया जो बाद में दो जुलाई 1897 को स्वीकार कर लिया गया।
1908 - माणिकटोला बम कांड के मामले में श्री अरविंदो को गिरफ्तार किया गया।
1909 - एलफ्रेड डेकिन लगातार तीसरी बार ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री चुने गए 1947 - लार्ड लुई माउंटबेटन ने भारत के विभाजन की घोषणा की।
1966 - अमेरिका ने अपने पहले ही प्रयास में चंद्रमा पर अंतरिक्षयान उतारा।
1974 - अफ्रीकी देश माली में संविधान अंगीकार किया गया।
1983 - अमेरिका के सिनसिनाटी में एयर कनाडा के डीसी-9 विमान में आग लगने से 23 लोगों की मौत ।
1988 - बॉलीवुड के महान अभिनेता, निर्देशक, निर्माता और शोमैन राज कपूर का निधन ।
1994 - उत्तरी स्कॉटलैंड में चिनूक हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त होने से 29 लोगों की मौत।
2012 - मिस्र के पूर्व राष्ट्रपति होस्नी मुबारक को वर्ष 2011 में प्रदर्शनकारियों की हत्या करने के मामले में दोषी पाये जाने के बाद आजीवन कारावास की सजा सुनाई गई।
2014 - तेलंगाना आधिकारिक रूप से भारत का 29वां राज्य बना।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top