होम आज का इतिहास : 28 मई की प्रमुख घटनाएँ

इतिहास के पन्नों से

आज का इतिहास : 28 मई की प्रमुख घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएँ : 1414 - खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैयद वंश की नींव रखी। 1674 - जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की। 1845 - कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।

आज का इतिहास : 28 मई की प्रमुख घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 28 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:

1414 - खिज्र खां ने दिल्ली की गद्दी पर कब्जा कर सैयद वंश की नींव रखी।

1674 - जर्मनी की संसद ने फ्रांस के खिलाफ युद्ध की घोषणा की।

1845 - कनाडा के क्यूबेक में आग से 1500 मकान नष्ट हो गए।

1883 - स्वतंत्रता सेनानी विनायक दामोदर सावरकर का जन्म हुआ।

1900 - चीन में बॉक्सर विद्रोहियों ने फेंगताई रेलवे स्टेशन को जलाया।

1918 - अजरबैजान स्वतंत्र हुआ अौर उसने स्वयं को लाेकतांत्रिक गणराज्य घोषित किया।

1952 - यूनान में महिलाओं को मताधिकार मिला।

1961 - मानवाधिकार संगठन एमनेस्टी इंटरनेशनल की स्थापना हुई।

1963 - बंगाल की खाड़ी में आये चक्रवाती तूफान से करीब 22 हजार लोगों की मौत।

1965 - धनबाद की ढोरी खदान में आग और विस्फोट से 400 लोगों की मौत।

1971 - सोवियत रूस ने मंगल ग्रह पर उतरने वाले पहले अंतरिक्ष यान मार्स-3 का प्रक्षेपण किया।

1996 - तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी ने इस्तीफा दिया।

1998 - पाकिस्तान ने पहला परमाणु परीक्षण किया।

2008- नेपाल में 240 पुरानी राजशाही का अंत हुआ।

2008- अमेरिका ने आतंकवादी संगठन लश्कर-ए-तैयबा के चार नेताओं पर वित्तीय प्रतिबंध लगाये।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top