होम आज का इतिहास : 29 मई की प्रमुख घटनाएँ

इतिहास के पन्नों से

आज का इतिहास : 29 मई की प्रमुख घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएँ : 757 - संत पॉल प्रथम कैथोलिक पोप बने। 1658 - औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया। 1874 - स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ।

आज का इतिहास : 29 मई की प्रमुख घटनाएँ

भारतीय एवं विश्व इतिहास में 29 मई की प्रमुख घटनाएँ इस प्रकार हैं:

757 - संत पॉल प्रथम कैथोलिक पोप बने।

1658 - औरंगजेब ने सामुगढ़ की लड़ाई में दारा शिकोह को पराजित किया।

1874 - स्विट्जरलैंड में नया संविधान प्रभावी हुआ।

1906 - जाने-माने निबंधकार कन्हैयालाल मिश्र प्रभाकर का जन्म हुआ।

1922 - इक्वाडोर को स्वतंत्रता मिली।

1947 - भारतीय मानक संस्थान (आईएसआई) की स्थापना हुई।

1953 - एडमंड हिलेरी और शेरपा तेनजिंग नॉर्गे इतिहास में पहली बार माउंट एवरेस्ट की चोटी पर पहुंचे।

1959 - चार्ल्स द गाल ने फ्रांस में सरकार का गठन किया।

1968 - दारा सिंह कुश्ती के विश्व चैंपियन बने।

1972 - भारतीय सिनेमा में अलग पहचान बनाने वाले अभिनेता पृथ्वीराज कपूर का निधन।

1987 - पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह का निधन।

1990 - बोरिस येल्तसिन रूस के राष्ट्रपति बने।

1990- दक्षिण अमेरिकी देश पेरू में आये भीषण भूकंप से 56 मरे।

2007 - जापान की रियो मोरी मिस यूनिवर्स बनीं।

2012 - इटली के उत्तरी इलाके बोलोगना में भूकंप से 24 लाेगाें की मौत।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top