होम Lakhimpur: आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस, BJP नेताओं के पुतले जलाकर मनाया जायेगा दशहरा

राज्यउत्तर प्रदेश

Lakhimpur: आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस, BJP नेताओं के पुतले जलाकर मनाया जायेगा दशहरा

आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस, इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी।

Lakhimpur:  आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस,  BJP नेताओं के पुतले जलाकर मनाया जायेगा दशहरा

आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस,किसान मोर्चा के तहत देश के 40 से अधिक किसान संगठन अपनी मांगों के समर्थन में आंदोलन कर रहे हैं। इस मौके पर देश भर में प्रार्थना और श्रद्धांजलि सभा आयोजित की जाएगी और शाम को मोमबत्तियां जलाई जाएंगी।

आज मनाया जाएगा शहीद किसान दिवस, शहीद हुए किसानों को संयुक्त किसान मोर्चा देगा श्रद्धांजलि-

किसान आज लखीमपुर खीरी हिंसा में जान गंवाने वाले किसानों की याद में ‘शहीद किसान दिवस’ मनाएंगे। इस मौके पर संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से किसानों को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। और तिकुनिया में साहेबजादा इंटर कॉलेज में लखीमपुर खीरी हत्याकांड के शहीदों की ‘अंतिम अरदास’ होगी।

नेताओं के पुतले जलाकर मनाया जायेगा दशहरा- 

आज की प्रार्थना सभा में हजारों किसानों के शामिल होने की उम्मीद है। संयुक्त किसान मोर्चा ने लोगों से मंगलवार रात आठ बजे अपने घरों के बाहर पांच मोमबत्तियां जलाने का आग्रह किया। संगठन ने बीजेपी सांसद अजय मिश्रा के खिलाफ कार्रवाई नहीं होने पर भी निराशा व्यक्त करते हुए उन्हें बर्खास्त करने की मांग की है। तेज रफ्तार वाहनों की चपेट में आने से ही निर्दोष लोगों की मौत हो गई थी। 15 अक्तूबर को किसान संगठनों की ओर से बीजेपी नेताओं के पुतले जलाकर दशहरा मनाया जाएगा।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top