होम PM Modi Bihar Visit: PM के सामने बोले सीएम – शाम को पिटारा खुलेगा, बिहार के लिए होंगे बड़े फैसले

राज्यबिहार

PM Modi Bihar Visit: PM के सामने बोले सीएम – शाम को पिटारा खुलेगा, बिहार के लिए होंगे बड़े फैसले

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष छठी बार बिहार के दौरे पर पहुंचे और शुक्रवार को उन्होंने मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से राज्यवासियों को करीब ₹7200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी।

PM Modi Bihar Visit: PM के सामने बोले सीएम – शाम को पिटारा खुलेगा, बिहार के लिए होंगे बड़े फैसले

PM Modi Bihar Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस वर्ष छठी बार बिहार के दौरे पर पहुंचे और शुक्रवार को उन्होंने मोतिहारी के ऐतिहासिक गांधी मैदान से राज्यवासियों को करीब ₹7200 करोड़ की विकास परियोजनाओं की सौगात दी। इस मौके पर सड़क, ग्रामीण विकास, मत्स्य पालन और सूचना प्रौद्योगिकी से जुड़ी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया गया।

इसके अलावा पीएम मोदी ने चार नई अमृत भारत ट्रेनों को भी हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कदम को बिहार के रेल संपर्क और यात्री सुविधाओं को नई दिशा देने वाला माना जा रहा है।

सीएम नीतीश ने पीएम के मंच से किया बड़ा इशारा

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रधानमंत्री मोदी का मंच से स्वागत करते हुए उनके दौरे को “बिहार के लिए गर्व का क्षण” बताया। उन्होंने कहा,

“हमारे लिए यह गर्व की बात है कि पीएम मोदी एक बार फिर बिहार आए हैं। उनके आने से राज्य को नई ऊर्जा और विकास की दिशा मिलती है।”

सीएम नीतीश ने बीते वर्षों की सरकारों की तुलना करते हुए दावा किया कि जेडीयू सरकार के कार्यकाल में बिहार ने निरंतर प्रगति की है और अब हर क्षेत्र में विकास हो रहा है।

शाम की कैबिनेट बैठक में मिल सकती है बड़ी सौगात

मोदी की मौजूदगी में नीतीश कुमार ने राज्य की कैबिनेट बैठक को लेकर भी अहम संकेत दिए। उन्होंने मंच से कहा—

“आज शाम हमारी कैबिनेट की मीटिंग है… उसमें बिहार के लोगों के लिए कई अहम फैसले लिए जाएंगे।”

नीतीश कुमार के इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। जानकारों का मानना है कि सरकार आज राज्य के नागरिकों के लिए कुछ बड़ी घोषणाएं कर सकती है, जो आगामी चुनावी माहौल में भी अहम भूमिका निभा सकती हैं।

बिहार में आज दो स्तर पर हलचल

आज का दिन बिहार की राजनीति और प्रशासनिक निर्णयों के लिहाज से खास है।

  • एक ओर जहां प्रधानमंत्री मोदी मोतिहारी से बड़ी योजनाओं का ऐलान कर रहे हैं।
  • वहीं दूसरी ओर पटना में नीतीश सरकार की कैबिनेट बैठक होनी है, जिससे नई योजनाओं या आर्थिक राहत के फैसलों की उम्मीद लगाई जा रही है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top