होम इस दिशा में मुंह करके सोने से व्यक्ति पर बनी रहती है धन कुबेर की कृपा

वास्तु शास्त्र

इस दिशा में मुंह करके सोने से व्यक्ति पर बनी रहती है धन कुबेर की कृपा

आज के युग में लोग शुभ -अशुभ आदि को नहीं मानते हैं और जो उनका मन होता है वही काम करते हैं। जबकि धर्म शास्त्रों में व्यक्ति को क्या कार्य करना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है।

इस दिशा में मुंह करके सोने से व्यक्ति पर बनी रहती है धन कुबेर की कृपा

आज के युग में लोग शुभ -अशुभ आदि को नहीं मानते हैं और जो उनका मन होता है वही काम करते हैं। जबकि धर्म शास्त्रों में व्यक्ति को क्या कार्य करना चाहिए और क्या नहीं, इसके बारे में पूरी जानकारी दी गई है। अगर व्यक्ति इन नियमों का पालन करे तो वह कई परेशानियों से बचता हुआ, सुख पूर्वक अपना जीवन व्यतीत कर सकता है। आज हम आपको बताएँगे कि सोते वक्त आपके पैर किस दिशा में होने चाहिए :-

शास्त्रों के अनुसार रात को सोते समय मुख्य द्वार की ओर पैर का होना घर से बाहर निकलने का संकेत माना जाता है और जब किसी व्यक्ति की मृत्यु होती है तो उसके पैर मुख्य द्वार की ओर ही किए जाते हैं। इसी कारण शास्त्रों में मुख्य दरवाजे की ओर पैर करके सोना शुभ नहीं माना जाता है। अतः व्यक्ति को कभी भी मुख्य द्वार की और पैर करके नहीं सोना चाहिए। 

अब आप ये जरूर जानना चाहेंगे कि शास्त्रों के अनुसार किस ओर पैर करके सोना चाहिए। तो आपको बता दें कि शयन के लिए पूर्व और उत्तर दिशा को सबसे अच्छी दिशा माना गया है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा की ओर मुंह करके सोने से शरीर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है। वहीं उत्तर दिशा को धन के देवता कुबेर की दिशा माना गया है, उत्तर दिशा की ओर मुंह करके सोने से व्यक्ति को भगवान कुबेर की कृपा प्राप्त होती है और उसका घर धन-संपदा से भरा रहता है।
 

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top