
दुनिया में ऐसे कई सारे ट्राइब्स हैं, जिनके अपने अपने अनोखे रीति-रिवाज होते हैं। अफ्रीका के नार्थ नामीबिया के कुनैन प्रांत में रहने वाली हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को नहाना मना है। फिर भी उन्हें अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाओं में गिना जाता है।
यहाँ पानी से हाथ भी नहीं धोती महिलायें -
कुनैन प्रांत में रहने वाले हिम्बा जनजाति में कुल 20 हजार से 50 हजार लोग हैं। हिम्बा ट्राइब की महिलाओं को अफ्रीका की सबसे खूबसूरत महिलाएं माना जाता है। लेकिन इस ट्राइब की महिलाओं को नहाने की इजाजत नहीं होती है। इतना ही नहीं, ये महिलाएं हाथ तक धोने के लिए पानी का इस्तेमाल नहीं कर सकती हैं। हालांकि, खुद को साफ-सुथरा रखने के लिए इन महिलाओं का अपना एक खास नुश्खा है।
एक खास हर्ब्स के धुंए का करती हैं इस्तेमाल -
हिम्बा जनजाति की महिलाएं नहाने की जगह खास जड़ी-बूटियों को पानी में उबालकर उसके धुंए से अपनी बॉडी को तारो ताजा करती हैं। ताकि उनसे बदबू ना आए। इस हर्ब की खुशबू से इनकी बॉडी कभी ना नहाने के बाद भी अच्छी सुगंध आती है।
ये महिलाये बॉडी पर लगाती हैं जानवर की चर्बी से बना लोशन -
यहाँ महिलाएं अपनी स्किन को धूप से बचाने के लिए खास तरह के लोशन का इस्तेमाल करती हैं। ये लोशन जानवर की चर्बी और हैमाटाइट के घोल से तैयार किया जाता है। हैमाटाइट के धुल की वजह से उनके स्किन का रंग लाल हो जाता है। ये खास लोशन उन्हें कीड़ों के काटने से भी बचाता है। इन महिलाओं को रेड मैन के नाम से भी जानते है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।