होम अब इन स्मार्टफोन में नहीं चला पाएंगे WhatsApp

मोबाइल्स

अब इन स्मार्टफोन में नहीं चला पाएंगे WhatsApp

आज व्हाट्सएप ऐप हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। जिसका इस्तेमाल हम घंटों करते हैं। व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म बेहतर बनाने के लिए आए दिन बदलाव करता रहता है। इन बदलाव में ज्यादातर स्मूथ परफोर्मेंस और फीचर्स शामिल होते हैं।

अब इन स्मार्टफोन में नहीं चला पाएंगे WhatsApp

आज व्हाट्सएप ऐप हमारे रोजमर्रा की जिंदगी का एक हिस्सा बन चुका है। जिसका इस्तेमाल हम घंटों करते हैं। व्हाट्सएप अपने प्लेटफॉर्म बेहतर बनाने के लिए आए दिन बदलाव करता रहता है। इन बदलाव में ज्यादातर स्मूथ परफोर्मेंस और फीचर्स शामिल होते हैं। यह तो सभी जानते हैं कि व्हाट्सएप पुराने डिवाइसों और ऑपरेटिंग सिस्टम्स (OS) के लिए सपोर्ट समय-समय पर बाधित भी करती रहती है।

इस बार भी व्हाट्सएप ने IOS 7 और पुराने संस्करणों, एंड्रायड 2.3.7 और नोकिया सीरीज 40 (S40) से अपना सपोर्ट बंद कर रही है। इन डिवाइसों पर किसी भी समय व्हाट्सएप काम करना बंद कर देगा। आपको बता दें कि निम्म फोन में अब आप व्हाट्सऐप की सुविधा नहीं उठा पाएंगे।

Nokia Asha 201, Nokia Asha 205, Nokia Asha 230, Nokia Asha 206, Nokia Asha 208, Nokia Asha 210, Nokia Asha 301, Nokia Asha 500, Nokia Asha 501, Nokia Asha 502, Nokia Asha 503 and Nokia Asha 515.

कंपनी ने अपने एक ब्लॉग पोस्ट के जरिये बताया है कि जब हमने साल 2009 में व्हाट्सएप शुरू किया था। तो लोग ऐसे मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते थे, जो आज से बिल्कुल अलग थे। तब एप्पल स्टोर कुछ ही महीने पुराना था और उस समय बिकने वाले 70 फीसदी स्मार्टफोन्स में ब्लैकबेरी या नोकिया के ऑपरेटिंग सिस्टम्स शामिल थे। और आज बिकने वाले 99.5 फीसदी हैंडसेट्स में गूगल, एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट के मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम होते हैं। जो कि तब 25 फीसदी से भी कम डिवाइसों में होते थे।

डिज्नीटेड के अनुसार, कंपनी द्वारा सपोर्ट वापस लेने के बावजूद लोग वाट्सएप का इस्तेमाल कर पाएंगे। हालांकि कुछ फीचर्स का लाभ नहीं ले पाएंगे। इनमें नोकिया के आशा सीरीज के फोन शामिल हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top