होम बिहार - BJP प्रत्याशी के भाई के फ्लैट पर पुलिस ने मारा छापा, 22 किलो सोना बरामद

राज्यबिहारविविधअपराध

बिहार - BJP प्रत्याशी के भाई के फ्लैट पर पुलिस ने मारा छापा, 22 किलो सोना बरामद

प्रमोद कुमार सिन्हा बिहार के रक्सौल विधानसभा सीट से BJP के प्रत्याशी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के घर से करीब 22 किलो 576 ग्राम सोने के बिस्किट और 2 किलोग्राम चांदी के सामान मिले हैं।

बिहार - BJP प्रत्याशी के भाई के फ्लैट पर पुलिस ने मारा छापा, 22 किलो सोना बरामद

प्रमोद कुमार सिन्हा बिहार के रक्सौल विधानसभा सीट से BJP के प्रत्याशी हैं। रिपोर्ट्स के अनुसार प्रमोद कुमार सिन्हा के भाई अशोक सिन्हा के घर से करीब 22 किलो 576 ग्राम सोने के बिस्किट और 2 किलोग्राम चांदी के सामान मिले हैं। नेपाल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शनिवार 17 अक्टूबर को अशोक सिन्हा के फ्लैट पर छापेमारी की थी जिसमें ये सब सामान मिला है। बता दें प्रमोद सिन्हा के चार भाई हैं। इन सबका पुश्तैनी घर रक्सौल के हरैया गांव में है। रेड के समय घर में कोई नहीं था। घर का ताला तोड़कर सोने-चांदी की जब्ती की गई है। इस संबंध में पर्सा जिला की पुलिस कप्तान गंगा पंथ ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर ये जानकारी दी है। 

दैनिक भास्कर में छपी खबर के मुताबिक, रेशम कोठी मोहल्ले के गणेश अपार्टमेंट के किराए के फ्लैट में रेड पड़ी थी। बीरगंज महानगरपालिका वार्ड नंबर 5 रेशमकोठी स्थित गणेश अपार्टमेंट के फ्लैट नंबर 303 में अशोक सिन्हा रहते हैं। मोहल्ले के लोगों ने पुलिस को अशोक सिन्हा के पास ब्लैक मनी होने की बात बताई थी। शनिवार, 17 अक्टूबर को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान एसपी गंगा पंत ने बताया कि अशोक सिन्हा हरैया गांव के रहने वाले हैं। गणेश अपार्टमेंट में रहते हैं और लोगों की शिकायत के बाद वहाँ छापेमारी की गई थी।

बरामदगी में पुलिस के मुताबिक, एक-एक ग्राम के 13 और मध्यम आकार के 46 सोने के बिस्किट शामिल हैं। इन बिस्किट का वजन 8 किलो 576 ग्राम है। इसके अलावा 10 और छोटे सोने के बिस्किट जब्त किए गए हैं। इनका वजन एक किलो के करीब है। साथ ही 681 ग्राम सोने की जूलरी भी बरामद की गई है। पुलिस की मानें तो बरामद सोने का कुल वजन करीब 23 किलोग्राम है। पुलिस ने बताया कि अशोक सिन्हा भारतीय कस्टम में कार्यरत हैं। इस पूरे मामले की जानकारी नेपाल  पुलिस ने भारतीय दूतावास को दे दी है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top