होम #MeToo हर किसी को महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए : राहुल गांधी

मुद्दा

#MeToo हर किसी को महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए : राहुल गांधी

कांग्रेेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शारीरिक उत्पीड़न पर अपनी बात कहने वाले महिलाओं के विश्व व्यापी अभियान #MeToo का समर्थन करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि हर किसी को महिलाओं के साथ सम्मान के पेश आने की बात सीखनी है।

#MeToo हर किसी को महिलाओं के साथ सम्मान से पेश आना चाहिए : राहुल गांधी

कांग्रेेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने शारीरिक उत्पीड़न पर अपनी बात कहने वाले महिलाओं के विश्व व्यापी अभियान #MeToo का समर्थन करते हुए कहा है कि अब समय आ गया है कि हर किसी को महिलाओं के साथ सम्मान के पेश आने की बात सीखनी है।

राहुल गांधी ने शुक्रवार को एक ट्वीट कर कहा कि मुझे इस बात की खुशी है कि जिन महिलाओं को अपनी बात कहने का कोई मौका नहीं मिल रहा था अथवा मीडिया में उन्हें जगह नहीं मिल रही थी,अब यह अंतर कम हो रहा है। परिवर्तन लाने के लिए सच को जोर से तथा स्पष्टता से सुना जाना चाहिए।

गौरतलब है कि विदेशों में महिलाओं ने इस अभियान के जरिए अपने साथ हुए शारीरिक उत्पीड़न की बातें खुलकर की है और यह लहर भारत में भी आ गई है जहां अनेक महिलाओं ने अपने साथ हुई शारीरिक ज्यादतियों को उजागर किया है।

देश में अनेक महिलाओं ने इस मुहिम का हिस्सा बनकर अपनी आप बीती जाहिर की और इसकी चपेट में विदेश राज्य मंत्री और पूर्व संपादक एमजे अकबर भी आए हैं जिन पर कईं महिला पत्रकारों ने आपत्तिजनक हरकतें करने का आरोप लगाया है।

एक महिला पत्रकार ने ट्वीट कर विदेश राज्य मंत्री और पूर्व संपादक एमजे अकबर पर आरोप लगाते हुुए कहा कि अकबर जब संपादक थे तब होटल रूम में इंटरव्यू के दौरान कई महिला पत्रकारों के साथ आपत्तिजनक हरकतें कर चुके हैं।

बॉलीवुड में मी टू कैम्पेन की शुरुआत तनुश्री दत्ता ने की थी और, उन्होंने नाना पाटेकर पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था इसके बाद फिल्मकार विकास बहल, रजत कपूर, चेतन भगत, कैलाश खेर , साजिद खान ,सुभाष घई भी इन आरोपों से अछूते नहीं रहे हैं। 1990 के दशक के टीवी शो 'तारा’ की राइटर-प्रोड्यूसर ने'संस्कारी अभिनेता'आलोक नाथ पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top