
बहराइच। अक्टूबर में प्रदेश की 11 विधानसभा सीटों के लिये हुये मतदान की आज गिनती का दौर शुरू हुआ जिसके क्रम में प्रदेश के अति पिछड़े इलाके के जंगली क्षेत्र बलहा सु0 सीट के लिये भी उप चुनाव कराया गया था,ये सीट यहां से भाजपा के विधायक रहे अक्षयबर लाल गौड़ के सांसद निर्वाचित हो जाने से इस सीट पर उप चुनाव कराया गया था। 2019 के इस उप चुनाव की आज हुई गिनती में बलहा से भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने 89627 वोट पाकर भारी जीत हासिल कर तीसरी बार भाजपा का झंडा फहराया है।
अंतिम चरण के 30 वें राउंड की समाप्ति पर भाजपा की सरोज सोनकर ने 89627,सपा की किरण भारती को 43146 और बसपा के रमेश गौतम को 31633 वोट प्राप्त हुये, और इस तरह भाजपा प्रत्याशी सरोज सोनकर ने अपने प्रतिद्वंदी सपा की किरण भारती को 46481 वोटों से पराजित कर इस सीट पर पुनः भाजपा का झंडा फहरा दिया।इस चुनाव में सपा को छोड़ सभी प्रत्याशियों की जमानत जब्त हो गयी है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।