
धर्म-ग्रंथों में ऐसी कई बातें बताई गई है, जो की देवी-देवताओं को बहुत ही प्रिय मानी जाती है। जिस भी मनुष्य में ये आदतें होती है, उस पर देवी लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है और किसी भी तरह की परेशानी ज्यादा दिनों तक नहीं टिक पाती। जानिए शास्त्रों में बताई ऐसी ही 8 आदतें, जिन्हें हर किसी को अपना लेना चाहिए…
1. सुबह-शाम घर में पूजन के समय घर में घंटी बजानी चाहिए। ध्यान रखें घंटी की आवाज घर के हर कोने में पहुंचे। ऐसा करने से देवी लक्ष्मी घर में अपना वास बनाती है।
2. घर के भीतर गौमूत्र का छिड़काव करना अत्यंत शुभ माना जाता है। इस उपाय से घर में ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है।
3. पूजा घर का झाड़ू-पोंछा अलग ही रखना चाहिए। जिस कपड़े से घर की साफ-सफाई होती है, उस कपड़े से मंदिर की सफाई नहीं करनी चाहिए।
4. ध्यान रखें कि घर के प्रवेश द्वार के ठीक सामने ईश्वर की मूर्ति न हो।
5. जिस घर या परिवार में एकाक्षी नारियल की पूजा की जाती है, उस घर में ईश्वर की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसलिए घर के मंदिर में एकाक्षी नारियल जरूर स्थापित करें।
6. घर के जिस भी भाग में मंदिर की स्थापना की जाए, ध्यान रखें कि सूर्य की रोशनी वहां अवश्य पहुंचे। ऐसा हो तो किसी भी तरह की नकारात्मक शक्ति घर में प्रवेश नहीं कर पाती।
7. घर के आंगन में या छत पर तुलसी का पौधा लगा कर, रोज उसे जल चढ़ाने से देवी लक्ष्मी के साथ ही भगवान विष्णु की कृपा भी मिलती है। साथ ही घर में धन-धान्य की भी कमी नहीं होती।
8. इस बात का ध्यान भी अवश्य रखें कि रात को सोने से पहले मंदिर का दरवाजा बंद कर दें या मंदिर को पर्दे से ढक दें।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।