होम Health Desk : बारिश के मौसम में दूषित पानी से हो सकती है ये बीमारियां

जीवन शैलीस्वास्थ्य

Health Desk : बारिश के मौसम में दूषित पानी से हो सकती है ये बीमारियां

बारिश के मौसम में पानी की वजह से कई सारी बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए अक्सर इस दौरान खाने से लेकर पीने के पानी तक, हर चीज को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

Health Desk : बारिश के मौसम में दूषित पानी से हो सकती है ये बीमारियां

बारिश के मौसम में पानी की वजह से कई सारी बीमारियां हो जाती हैं। इसलिए अक्सर इस दौरान खाने से लेकर पीने के पानी तक, हर चीज को लेकर सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।

इस सुहावने मौसम का बेशक आप खुलकर मजा लें, लेकिन खुद को बीमारियों से बचाकर रखने के लिए जरूरी होता है कि आप कुछ सावधानियां भी बरतें। इस मौसम में हमेशा पानी उबाल कर पिएं ताकि किसी तरह के कीटाणु या बैक्टिरिया का उसमें मौजूद होने की गुंजाइश ना रहे। यहां जानिए मॉनसून में गंदे पानी की वजह से किन बीमारियों का शिकार हो सकते हैं।

1. इससे आपको डायरिया का खतरा हो सकता है। इस बीमारी में आपको चक्कर आने से लेकर दस्त और उल्टी जैसी परेशानी से गुजरना पड़ता है। इसमें शरीर डिहाइड्रेट हो जाता है। अगर वक्त पर इसका इलाज ना कराया जाए, तो कई बार ये जानलेवा भी साबित हो जाता है।

2. टाइफाइड जैसी बीमारी भी इस मौसम में पानी की वजह से आपको अपना शिकार बना सकती है। इसमें आपको पेट दर्द और सिरदर्द के साथ आपको तेज बुखार होता है।

3. इस मौसम में कई तरह के इंफेक्शन तेजी से फैलते हैं। ऐसे में पानी की वजह से भी आपको कई बार गले के इंफेक्शन की परेशानी हो सकती है। इसमें गले में तेज दर्द, सूजन और गिल्टियां जैसे लक्षण देखने मिलते हैं।

4. हैजा जानलेवा होती है। ये विब्रियो कॉलेरी नाम के बैक्टिरिया से फैलता है। इसमें आपको पतले दस्त के अलावा उल्टी की परेशानी होती है। इसमें आपको बुखार नहीं होता है, लेकिन आपको हर वक्त थकान और कमजोरी महसूस होती है। कई बार इसमें पैरों में ऐंठन भी होती है।

5. पेचिश या दस्त की बीमारी भी इस मौसम में काफी देखने मिलती है। गंदे पानी की वजह से आपको पेट दर्द के साथ ही दस्त की परेशानी होती है। इसमें कई बार पेट में ऐंठन और शरीर में पानी की कमी भी हो जाती है। इसमें आप ओआरएस का घोल पिएं।

इससे बचने के लिए अपने आस-पास साफ-सफाई रखें। पीने का पानी हमेशा ढककर रखें और बिना उबालें ना पिएं। बाहर अगर आप सीलबंद बॉटल पानी खरीदें, तो हमेशा अच्छे ब्रैंड और किसी दुकान से ही इसे लें। अगर आपको दस्त या बुखार की ज्यादा परेशानी हो, तो जल्द से जल्द डॉक्टर को दिखाएं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

Facebook

To Top