
इंसान सेक्स को हमेशा से एक खास संवेदना के रूप में देखता है। सेक्स को कोई अपने जीवन काल में भी पूरा नहीं समझ सकता, क्योंकि वह ब्रह्मांड की तरह विस्तृत, गहरा और असीम है। प्रत्येक व्यक्ति का यौन अनुभव दूसरे किसी से अलग हो सकता है। आइए हम आपको सेक्स से जुड़े कुछ आश्चर्यजनक तथ्य बताते हैं:-
1. पुरुष औसतन प्रत्येक सात सेकेंड में एक बार सेक्स के बारे में सोचते हैं।
2. यौन क्रिया के दौरान महिलाओं के मुकाबले पुरुषों को कहीं ज्यादा पसीना आता है। स्त्रियां की शारीरिक संरचना में बदन से निकलने वाले पानी को नियंत्रित करने की क्षमता होती है।
3. यौन क्रिया काफी खर्चीली भी है। इस तरह कि एक औसत महिला पूरी तरह से उत्तेजित होकर सेक्स क्रिया करने के दौरान 70 से 120 कैलोरी प्रति घंटे की दर से खर्च करती है और एक पुरुष 77 से 155 कैलोरी।
4. शायद आपके लिए यह जानना दिलचस्प हो कि चुंबन से दंतक्षय की दर को कम किया जा सकता है। क्योंकि अतिरिक्त लार से मुंह साफ रखने में मदद मिलती है। एक मिनट के लिए लिया गया चुंबन शरीर की 26 कैलोरी जला सकता है।
5. किसी व्यक्ति के पूरे जीवन में चुंबन के लिए खर्च किए जाने वाले समय को जोड़ा जाए…तो यह 336 घंटे या 20160 मिनटों के बराबर बैठता है। यानी कि पूरे जीवन में कुल 14 दिन।
6. महिलाओं के लिए संभोग एक कारगर दर्द निवारक है। क्योंकि संभोग के दौरान शरीर में एंडोमार्फीन का स्राव होता है, जो कि एक शकितशाली दर्द निवारक माना जाता है।
7. सेक्स में सक्रिय व्यक्ति की दाढ़ी उसकी निष्क्रिय अवस्था में रहने की तुलना में कही ज्यादा तेजी से बढ़ती है।
8. एक स्वस्थ मनुष्य संभोग के दौरान करीब पांच मिलीलीटर वीर्य स्खलित करता है, जिसमें तीस करोड़ से पचास करोड़ तक शुक्राणु मौजूद होते हैं।
9. आमतौर पर संवेदनशील और भावुक महिलाएं सामान्य महिलाओ के मुकाबले सेक्स को अधिक एन्जॉय कर पाती है और ऐसी महिलाएं पुरुषों के मुकाबले अधिक कल्पनाशील होती है।
10. एक शोध के मुताबिक़ जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है, उनके जीवन में सेक्स बहुत महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाता है।
11. स्पर्म में पाए जाने वाला प्रोटीन महिलाओंं की त्वचा के लिए काफी अच्छा माना जाता है। यह एंटी एजिंग का काफी अच्छा स्रोत माना जाता है साथ ही इसमें ऐसे तत्व पाए जाते है जो चेहरे की झुर्रियों को दूर करने में मदद करते है।
12. एक इंसान अपनी पूरी ज़िन्दगी में लगभग 14 गैलन सीमेन का उत्पादन करता है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।