
लखनऊ। यूपी में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर प्रचंड बहुमत के साथ वापसी की है। यूपी में (UP Election 2022) भाजपा ने 255 सीटों के पर जीत दर्ज की है और सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 273 सीटे भाजपा गठबंधन को मिली है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 18वीं विधानसभा के गठन से पहले आज इस्तीफा दे दिया। बता दें योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च को समाप्त हो रहा था, और इसके बाद उन्हें अपने नए कार्यकाल से पहले इस्तीफा सौंपना था।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने दिया इस्तीफा
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज अपने पद इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार के गठन तक केयरटेकर सरकार काम करेगी। इस्तीफ़ा देने से पहले आज सीएम योगी ने मुख्यमंत्री के रूप में अपने पहले कार्यकाल की अंतिम कैबिनेट बैठक की लोक भवन में अध्यक्षता करी। जिसके बाद नई सरकार के गठन के लिए सीएम योगी और उनकी कैबिनेट ने सामूहिक रूप से इस्तीफा दे दिया। और जिसके बाद नई सरकार के गठन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
यह भी पढ़ें: बोर्ड की परीक्षाएं 20 मार्च से, हाई स्कूल की 11 अप्रैल व इंटरमीडिएट की 20 अप्रैल तक चलेगी परीक्षा
दिल्ली जाएंगे सीएम योगी
सूत्रों के अनुसार सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के नेताओं के साथ नई दिल्ली जाने वाले हैं। जहां पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक होगी। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह के साथ राजनाथ सिंह भी मौजूद होंगे। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। अनुमान है इनके साथ संगठन से जुड़े सभी बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे।
दिल्ली बैठक के बाद चुना जाएगा विधायक दल का नेता
दिल्ली में होने वाली इस बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली से लौटने के बाद लखनऊ में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल का चुना जाना है। इसके बाद विधायक दल का यह नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार अपना कार्य भार सभालेगी।
अकेले भाजपा ने 255 सीटों के पर जीत हासिल की
बता दें यूपी में भाजपा ने 255 सीटों के पर जीत हासिल की है जबकि सहयोगी दलों को मिलाकर कुल 273 सीटे भाजपा गठबंधन को मिली है। वहीं समाजवादी पार्टी को 111 सीटों पर कामयाबी मिल पायी है वही सपा के सहयोगी दल राष्ट्रीय लोक दल को 8 और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी को 6 सीटें मिली है। इस लिहाज से भाजपा सबसे बड़ी पार्टी है। इस लिहाजा भाजपा को यूपी मे दोबारा सरकार बनाने का मौका मिल रहा है।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।