 (7).jpeg)
Up Election 2022: अखिलेश को यूपी मे जीत दिलायेगें शरद पवार, सपा के साथ गठबंधन करेगी NCP, जाने क्या है पूरी खबर?
लखनऊ: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ेगी। आज मंगलवार को लखनऊ में प्रेस वार्ता में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के महासचिव केके शर्मा और प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने यह बात स्पष्ट की है।
शर्मा ने कहा कि उत्तर प्रदेश का बुरा हाल है। इसे सुधारना होगा। यहां समाजवादी पार्टी के साथ मिलकर हम चुनाव लड़ेंगे। इस बाबत सपा प्रमुख अखिलेश यादव से बात भी हो गई है और अब केवल सीटों का चयन होना है।
भाजपा सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा- केके शर्मा
उन्होंने कहा कि पार्टी सुप्रीमो शरद पवार ने साफ कहा है कि उत्तर प्रदेश में एनसीपी को युवाओं की और किसानों की आवाज उठानी होगी क्योंकि वहां भाजपा सरकार लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा कर रही है। जो भी आवाज उठा रहा है उसके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है और उसे दबाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि जबरन धर्म परिवर्तन करना गलत है पर अगर कोई इच्छा से धर्म परिवर्तन कर रहा है तो इसमें किसी को आपत्ति नहीं होनी चाहिए। वहीं, प्रदेश अध्यक्ष उमाशंकर यादव ने कहा कि एक अगस्त से एनसीपी प्रदेश भर में 'प्रदेश बचाओ संविधान बचाओ' आंदोलन की शुरुआत करेगी जिसमें किसानों और नौजवानों पर फोकस किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की स्थिति खराब है। किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन उनकी सुनी नहीं जा रही है। अब एनसीपी भी इस मुहिम में उनके साथ है और गांव-गांव जाकर अभियान चलाएगी।
नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।