होम इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

राज्यउत्तर प्रदेश

इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

इण्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में  सी.एम.एस. छात्र को गोल्ड मैडल

लखनऊ, 15 जून। साइन्स ओलम्पियाड फाउण्डेशन नई दिल्ली द्वारा आयोजित इन्टरनेशनल मैथमेटिक्स ओलम्पियाड में सिटी मोन्टेसरी स्कूल (द्वितीय कैम्पस) के मेधावी छात्र आदित्य तिवारी ने गोल्ड मैडल जीतकर लखनऊ का नाम इन्टरनेशनल पटल पर गौरवान्वित किया हैं। इस प्रतिष्ठित ओलम्पियाड में विभिन्न देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथापि कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने गणित विषय अपने ज्ञान का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन कर स्वर्ण पदक अर्जित किया, साथ ही अपनी अभूतपूर्व प्रतिभा की बदौलत आने वाले समय में विश्व पटल पर देश का नाम रोशन करने का संकेत दिया है। प्रतियोगिता के आयोजकों ने सी.एम.एस. के इस प्रतिभाशाली छात्र को गोल्ड मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने आदित्य को आशीर्वाद देते हुए विद्यालय के शिक्षकों व प्रधानाचार्या के प्रति आभार व्यक्त किया है।वैज्ञानिक युग के महत्व को स्वीकारते हुए सी.एम.एस. अपने छात्रों का दृष्टिकोण वैज्ञानिक एवं विश्वव्यापी बनाने के उद्देश्य से जोरदार प्रयास कर रहा है जिसकी बदौलत सी.एम.एस. छात्र विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में नये नये कीर्तिमान स्थापित कर रहे हैं।

नवीनतम न्यूज़ अपडेट्स के लिए Facebook, Twitter, व Google News पर हमें फॉलो करें और लेटेस्ट वीडियोज के लिए हमारे YouTube चैनल को भी सब्सक्राइब करें।

Most Popular

(Last 14 days)

-Advertisement-

Facebook

To Top